Image Slider

Last Updated:

Bollywood Latest News Live: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 146 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के साथ इतिहास रच दिया है. यह बॉलीवुड की पहले दिन सबसे ज्य…और पढ़ें

Zoom

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी ला दी है, जिसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सूरमाओं के रिकॉर्ड्स को मलबे में तब्दील कर दिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. इस तूफानी ओपनिंग के साथ फिल्म ने ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मीलों पीछे छोड़ दिया है. अब यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है.

‘मिर्जापुर फिल्म’ की रिलीज डेट हुई पक्की, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर अपना भौकाल जमाने के लिए तैयार है. खून-खराबे, धोखे और दमदार किरदारों वाले तीन सुपरहिट सीजन के बाद अब ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ के साथ यह फ्रेंचाइजी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है. प्राइम वीडियो  ने हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इस बार ‘मिर्जापुर’ की कहानी और भी बड़े पैमाने पर और शानदार विजुअल्स के साथ पेश की जाएगी.

‘सरके चुनर तेरी’ के राइटर रकीब आलम ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा, इंडस्ट्री की राजनीति पर उठाए सवाल

गीतकार रकीब आलम ने हाल ही में अपने गाने सरके चुनर तेरी से जुड़े विवाद के बीच बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं. एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम के बदले पैसा तो मिलता है, लेकिन वह सम्मान और क्रेडिट नहीं मिलता जिसके वो हकदार हैं. रकीब ने खुलासा किया कि कई ब्लॉकबस्टर गाने देने के बावजूद बॉलीवुड ने उन्हें कभी वह तवज्जो नहीं दी, इसलिए उन्होंने यहां काम करना कम कर दिया और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया. उनका कहना है कि ‘श्रीवल्ली’ जैसे सुपरहिट हिंदी वर्जन के बाद भी किसी ने उनके काम को नोटिस नहीं किया. आलम के मुताबिक, इंडस्ट्री की गुटबाजी के कारण उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली है.

‘ग्राम चिकित्सालय’ के सीजन 2 का हुआ ऐलान, वेब सीरीज में निरहुआ की हुई एंट्री

पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अमोल पाराशर और आकांक्षा रंजन कपूर की इस सीरीज में अब भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की एंट्री हो गई है. सीजन 2 का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी.

मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, सांत्वना देने के लिए पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. इस मुश्किल घड़ी में मनीष और उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए गुरुवार शाम बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके घर पहुंचीं. मनीष मल्होत्रा के घर शोक जताने वालों में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन मुख्य रूप से नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे इस दुख की घड़ी में मनीष का साथ देते दिखे. ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा करिश्मा कपूर, जोया अख्तर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी मनीष के आवास पर पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

रिलीज होते ही छा गया ‘धुरंधर 2’ का गाना फिर से, अरिजीत सिंह की आवाज सुनकर इमोशनल हुए फैंस

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना फिर से रिलीज कर दिया है. अब यह गाना दर्शकों के दिलों पर छा हुआ है. अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज में सजा यह गाना उन भावनाओं को बखूबी बयां करता है, जो लंबे समय के बाद किसी अपने से दोबारा मिलने पर महसूस होती हैं. शाश्वत सचदेव के संगीत और इर्शाद कामिल के दिल को छू लेने वाले बोलों ने इस गाने में जान फूंक दी है. अरिजीत की गायकी और इमोशनल लिरिक्स का यह संगम सुनने वालों को एक अलग ही जादुई दुनिया में ले जाता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||