Image Slider

Last Updated:

KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज, आरक्षण नियम और ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स की पूरी जानकारी केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, बिना गलती के कैसे भरें फॉर्म?Zoom

KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन से पहले सभी गाइडलाइंस चेक कर लें

नई दिल्ली (KVS Admission 2026-27). केंद्रीय विद्यालय संगठन में अपने बच्चे का एडमिशन कराना हर अभिभावक का सपना होता है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केवीएस ने एडमिशन प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया है. इस बार भी कक्षा 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जबकि बालवाटिका और उच्च कक्षाओं के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस जारी की गई हैं. देशभर के 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में हाई क्वॉलिटी शिक्षा और किफायती फीस के कारण कॉम्पिटीशन तगड़ा रहता है.

केवीएस में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत 20 मार्च 2026 से हो रही है. केंद्रीय विद्यालय में आवेदन से पहले आयु सीमा के नियमों में बदलाव और आरक्षण आदि की जानकारी होना जरूरी है. अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केवीएस में करवाना चाहते हैं तो समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन करवा लें. साथ ही सभी सही डॉक्यूमेंट्स की तैयारी भी कर लें. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन से जुड़ी हर डिटेल केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर भी देख सकते हैं.

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए टाइमलाइन

केंद्रीय विद्यालय संगठन के शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च 2026 से शुरू होकर अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलेगा. केवीएस में एडमिशन की पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी होने की संभावना है. अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे केंद्रीय विद्यालय के ऑफशियल पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर ही आवेदन करें.

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आयु सीमा

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आयु सीमा का पालन करना जरूरी है.

  • कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए.
  • 8 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  • बालवाटिका-1 के लिए आयु 3 से 4 वर्ष.
  • बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष.
  • बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है.

नोट – आयु गणना में 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चों को भी छूट दी जाती है.

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए तैयार करें ये डॉक्यूमेंट्स

आवेदन के समय और एडमिशन के दौरान नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (डिजिटल या नोटरी प्रमाणित).
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो.
  • निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या आधार कार्ड).
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी/EWS/बीपीएल) अगर लागू हो.
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए सर्विस सर्टिफिकेट और पिछले 7 वर्षों के ट्रांसफर का विवरण.

केंद्रीय विद्यालय में आरक्षण के नियम

केवीएस में दाखिला केवल मेरिट पर नहीं, बल्कि प्राथमिकता श्रेणियों (Priority Category) पर आधारित होता है. सबसे पहली प्राथमिकता केंद्र सरकार के कर्मचारियों और सेना के बच्चों को दी जाती है. इसके अलावा, शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत 25% सीटें आरक्षित होती हैं. अनुसूचित जाति (15%), अनुसूचित जनजाति (7.5%) और अन्य पिछड़ा वर्ग (27%) के लिए भी नियमानुसार सीटें सुरक्षित हैं. साथ ही, ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड’ कोटा के तहत भी आवेदन किए जा सकते हैं.

केवीएस में एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं:

  • केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करें.
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके ‘New Registration’ पर जाएं.
  • बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर एंटर करें.
  • लॉगिन कोड मिलने के बाद फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • अपने नजदीकी तीन केंद्रीय विद्यालयों का चयन करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट रख लें.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||