Two Parties Clash Over Fruit Stall, Four Injured – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”69bc4faca74cd0835b06ccd8″,”slug”:”two-parties-clash-over-fruit-stall-four-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-845212-2026-03-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: फलों का ठेला लगाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के गिगरी गोल चक्कर पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडें चले और पथराव हुआ। दोनों पक्षों से महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मनवीर सिंह टिगरी गोल चक्कर पर फलों का ठेला लगाते हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व मनवीर अपने गांव चले गए थे। बृहस्पतिवार को वह फलों का ठेला लगाने के लिए टिगरी चौक पहुंचे तो उस स्थान पर राजा गुप्ता ने ठेला लगा रखा था। मनवीर ने ठेला हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों में धक्कामुक्की के बाद लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची महिलाओं ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे मनवीर, शैलेष व मोजीराम और दूसरे पक्ष से राजा गुप्ता और बीना गुप्ता घायल हो गए। एसीपी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।