Last Updated:
खेत में सरसों की कटाई पूरी होने के बाद आप इसे खाली छोड़ने के बजाय कुछ ऐसी फसलों की खेती कर सकते है जो बीना मेहनत के आपको मोटा फायदा पहुंचा सकती है. यह फसल महज 60 दिनों में ही किसान को मालामाल बना सकती है, सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको खास मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं होगी.
मार्च का महीना चल रहा है इस दौरान खेतों में लगी हुई सरसों की फसल लगभग पक चुकी है और किसान अब इसकी कटाई में भी लगे हुए हैं. फसल की कटाई पूरी हो जाने के बाद किसान अक्सर खेत को अगली फसल तक की बुवाई का समय आने तक उसे खाली छोड़ देते हैं, लेकिन इसका उपयोग करते हुए किसान काम समय में ही अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं.
सरसों की कटाई के बाद किसान अपने खेतों में मामूली लागत लगाकर मूंग और उरद की बुवाई कर सकते हैं. यह एक ऐसी फसल है जो महज 60 से 70 दिन में पूरी तरह से तैयार हो जाती है और किसानों कम समय में अतिरिक्त कमाई का मौका देते हुए तगड़ा मुनाफा दिला सकती है.
मार्केट में मूंग के दाल की डिमांड काफी अधिक होती है. यह दाल काफी हेल्दी होती है. ऐसे में इस फसल की खेती किसानों के लिए मुनाफे का एक जबरदस्त सौदा हो सकती है. कृषि एक्सपर्ट डॉ. अखिलेश बताते हैं कि किसान मूंग की खेती से प्रति एकड़ में चार से पांच कुंतल तक की पैदावार प्राप्त कर सकते हैंं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यह फसल जहां कम समय में किसानों के लिए अतिरिक्त कमाई का साधन बन सकती है. वहीं दूसरी ओर यह खेत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है, मूंग की कटाई के बाद उसके डंठलों को खेत में छोड़कर जोताई की जाए, तो यह जैविक खाद के रूप में तैयार हो जाती है जो अगली फसल के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है.
इसके अलावा मूंग और उरद की खेती के लिए कृषि विभाग के द्वारा भी किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है. इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की ओर से निशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि किसानों को मार्केट से बीज खरीदने की आवश्यकता ना हो और वह आसानी से अपने खेतों में इसकी बुवाई कर सकें.
ऐसे में अगर आप भी किसान है और सरसों की खेती करते हैं, तो मूंग और उड़द की खेती आपके लिए दोहरा मुनाफा कमाने का एक जबरदस्त मौका हो सकता है. सरसों की कटाई पूरी होने के बाद अपने खाली पड़े खेतों में कृषि विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए जाने वाले उड़द और मूंग के बीज को लगाकर आप बेहद कम समय में एक अतिरिक्त फसल प्राप्त कर सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



