Image Slider

Last Updated:

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री के लिए सनातन धर्म में आस्था का शपथ पत्र जरूरी कर दिया है. इस मामले में समिति ने सारा अली खान का उदाहरण दिया, जिसे लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सपोर्ट जताते हुए कहा कि सनातन अनादि-अनंत है और सारा को आस्था जाहिर करने में संकोच नहीं करना चाहिए. साथ ही, कंगना ने संसद में राहुल गांधी के बर्ताव की आलोचना करते हुए उन्हें अमर्यादित और ‘असहज’ बताया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं.

नई दिल्ली: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने हाल में एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे पवित्र धामों में गैर-हिंदुओं की एंट्री वर्जित होगी. नए नियमों की मानें, तो कोई गैर-हिंदू मंदिर में दर्शन करना चाहता है, तो उसे पहले सनातन धर्म में अपनी आस्था जताते हुए एक एफिडेविट देना होगा. इस फैसले को समझाते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि सारा अक्सर केदारनाथ जाती रहती हैं और उन्हें वहां से गहरा लगाव है. अगर वो भविष्य में दर्शन के लिए आती हैं और लिखित में अपनी आस्था जाहिर करती हैं, तो उन्हें रोकने का कोई सवाल ही नहीं उठता. सारा ने साल 2018 में अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान इस जगह से एक खास जुड़ाव महसूस किया था, जिसके बाद से वे अक्सर वहां मत्था टेकने पहुंचती हैं.

पूरे मामले पर भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी बेबाक राय रखी है. बुधवार 18 मार्च को संसद परिसर में बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि सारा अली खान को अपनी आस्था लिखित में देने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए. कंगना का मानना है कि ‘सनातन’ का अर्थ ही यही है जिसका न कोई आदि है और न ही अंत. एक्ट्रेस के अनुसार, दुनिया के बाकी सभी धर्म कुछ ही साल पुराने हैं, लेकिन सनातन ही एकमात्र सत्य है जो अनादि और अनंत है. कंगना ने जोर देकर कहा कि हम सभी जन्म से ही इस महान परंपरा का हिस्सा हैं, इसलिए अगर कोई केदारनाथ-बद्रीनाथ जैसे पवित्र स्थानों के दर्शन करना चाहता है, तो उसे शपथ पत्र देने में कोई घबराहट नहीं होनी चाहिए. उन्होंने साफ किया कि यह नियम किसी को रोकने के लिए नहीं, बल्कि आस्था के सम्मान के लिए है.

राहुल गांधी पर किया अटैक
धार्मिक मुद्दों के साथ-साथ कंगना रनौत ने राजनीति के मैदान में भी विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बर्ताव पर अपनी नाराजगी जाहिर की. कंगना ने कहा कि संसद में राहुल गांधी का व्यवहार बिल्कुल भी मर्यादित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बातचीत के दौरान ‘तू-तड़ाक’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जो सुनने में काफी असहज और अनुचित लगता है. कंगना रनौत के अनुसार, जब कोई इंटरव्यू दे रहा हो या सदन में चर्चा चल रही हो, तब इस तरह की भाषा का इस्तेमाल गरिमा के खिलाफ है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||