Image Slider

होमखेलक्रिकेटआईपीएल से पहले ईशान और अभिषेक को मिली खुशखबरी, बने कप्तान और उप कप्तान

Last Updated:

Ishan Kishan named captain for Sunrisers Hyderabad: ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के शुरुआती मैचों के लिए कप्तान बनाया है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं.

Zoom

ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे.

नई दिल्ली. आईपीएल के आगामी सीजन से पहले विकेटकीपर बैटर ईशान किशन और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए खुशखबरी है. ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. वह पैट कमिंस की जगह ले रहे हैं, जो अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इस दौरान अभिषेक शर्मा उप-कप्तानी की भूमिका निभाएंगे.

एसआरएच के करीबी सूत्रों ने क्रिकबज को बताया है कि यह व्यवस्था केवल अस्थायी है और नियमित कप्तान कमिंस पूरी तरह फिट होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल लेंगे. जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कमिंस कितने मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन यह समझा जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान 23 मार्च को एसआरएच कैंप में पहुंचेंगे. उम्मीद है कि वह भारत में फ्रेंचाइजी के साथ रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे और जैसा कि वेबसाइट ने कल बताया था, वह सीजन के पहले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे.

एसआरएच अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी. उनका दूसरा मैच भी बाहर होगा, जो 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा. इसके बाद वे 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर वापसी करेंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||