Image Slider

मथुरा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले मथुरा में जाम से हालात बिगड़ रहे हैं. ट्रैफिक व्यवस्था लचर दिख रही है. सैकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें जाम से जूझ रही हैं. लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कई कई घंटे की देरी हो रही है. मथुरा में जगह-जगह जाम के हालात बने हुए हैं. शहर की स्थिति जाम से बिगड़ी हुई है. ऐसे में अगर आप भी 19 से 21 मार्च के बीच मथुरा-वृंदावन आ रहे हैं तो आपको ये खबर पढ़ लेनी चाहिए. आपको राष्‍ट्रपति के मथुरा दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जान लेना चाहिए, तााकि आपको पता चल सके कि कौन-कौन सा रूट बंद रह सकता है.

ताजा अपडेट के तहत, मथुरा में जाम के हालात बने हुए हैं. शहर में जगह-जगह जाम है. मथुरा के नए बस स्टैंड पर भी जाम से लोग परेशान नजर आए. मथुरा नए बस स्टैंड से लेकर भूतेश्वर तिराहे तक जाम की स्थिति देखने को मिली. जाम में हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए थे और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा था.

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जानें…

19 मार्च 2026 (गुरुवार)
आगमन व वृंदावन कार्यक्रम

 • 16:25 – आगरा एयरपोर्ट से प्रस्थान (IAF MI-17)
 • 16:50 – मथुरा कैंट हेलिपैड आगमन
 • 17:00 – हेलिपैड से प्रस्थान
 • 17:25 – रैडिसन होटल, वृंदावन आगमन
 • 17:25–18:20 – आरक्षित समय

ISKCON मंदिर दर्शन
 • 18:20 – होटल से प्रस्थान
 • 18:30 – ISKCON मंदिर आगमन
 • 18:35–19:00 – दर्शन व आरती
 • प्रभुपाद समाधि दर्शन
 • श्री श्री कृष्ण बलराम दर्शन
 • गौ पूजा

 प्रेम मंदिर दर्शन
 • 19:00 – ISKCON से प्रस्थान
 • 19:05 – प्रेम मंदिर आगमन
 • 19:10–19:35 – दर्शन व आरती
 • गर्भ गृह दर्शन
 • परिक्रमा

सीता-राम मंदिर दर्शन
 • 19:35 – प्रेम मंदिर से प्रस्थान
 • 19:40 – रैडिसन होटल आगमन
 • रात्रि भोजन व विश्राम

20 मार्च 2026 (शुक्रवार)
सुबह का कार्यक्रम
 • 07:15 – होटल से प्रस्थान
 • 07:25 – प्रेमानंद जी महाराज आश्रम आगमन
 • 07:30–08:00 – मुलाकात
 • 08:00 – आश्रम से प्रस्थान
 • 08:10 – होटल वापसी
 • 08:10–10:50 – नाश्ता व आरक्षित समय

बाबा नीब करौरी आश्रम
 • 10:50 – होटल से प्रस्थान
 • 11:00 – बाबा नीब करौरी आश्रम आगमन
 • 11:10–11:30 – दर्शन, पूजा, परिक्रमा

उडिया बाबा आश्रम
 • 11:30 – प्रस्थान
 • 11:40 – उडिया बाबा ट्रस्ट आगमन
 • 11:50–12:10 – दर्शन, पुष्पांजलि, परिक्रमा

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कार्यक्रम
 • 12:10 – प्रस्थान
 • 12:20 – सेवाश्रम आगमन

उद्घाटन कार्यक्रम:
 • 12:35–13:25
 • नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक उद्घाटन
 • राष्ट्रगान व दीप प्रज्वलन
 • स्वागत भाषण
 • अतिथि सम्मान
 • राज्यपाल व मंत्री भाषण
 • राष्ट्रपति संबोधन
 • 13:25 – कार्यक्रम समाप्त
 • 13:40 – होटल वापसी
 • 13:40–17:00 – भोजन व विश्राम

वात्सल्य ग्राम कार्यक्रम
 • 17:00 – होटल से प्रस्थान
 • 17:10 – वात्सल्य ग्राम आगमन
 • 17:20–17:50
 • सम्विद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल विजिट
 • छात्राओं से संवाद
 • गौशाला, मंदिर, आश्रम भ्रमण
 • जरूरतमंद बच्चों के परिवारों से मुलाकात
 • 17:50 – प्रस्थान
 • 18:00 – होटल वापसी
 • 18:00–19:00 – आरक्षित
 • 19:00–19:30 – अपॉइंटमेंट
 • रात्रि भोजन व विश्राम

21 मार्च 2026 (शनिवार)
गोवर्धन कार्यक्रम
08:00 – होटल से प्रस्थान
 • 08:45 – दानघाटी मंदिर आगमन
 • 08:50–09:00 – दर्शन व आरती

गोवर्धन परिक्रमा
 • 09:00–10:30 – गोवर्धन परिक्रमा (गोल्फ कार्ट से)
 • 10:30 – दानघाटी मंदिर वापसी
 • 10:40 – प्रस्थान
 • 10:50 – हेलिपैड आगमन

वापसी
 • 11:00 – हेलिकॉप्टर से प्रस्थान
 • 11:55 – पालम एयरपोर्ट आगमन
 • 12:05 – प्रस्थान
 • 12:20 – राष्ट्रपति भवन आगमन

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||