- Hindi News
- National
- State Assembly Election West Bengal Assam Tamilnadu Kerala Puducherry Live
- कॉपी लिंक
तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौजूदा विधायक को टिकट ना दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कि असम गण परिषद (एजीपी) 26 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर और भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को हमारी संसदीय बोर्ड की बैठक है। लिस्ट देर रात या अगली सुबह घोषित की जाएगी।
इधर, केरल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से सामिन सत्यदास और एर्नाकुलम से मोसेस हेनरी मोथा को टिकट दिया है।
इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस और बीजेपी भी केरल में पहले कैंडिडेंट्स की लिस्ट जारी कर चुकी है।
बंगाल में TMC ने 291 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे
तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता ने 74 विधायकों (करीब एक तिहाई) के टिकट काट दिए हैं। 15 विधायकों की सीटें बदली गई हैं।
ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने ममता को नंदीग्राम सीट पर हरा दिया था।
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में मौजूदा विधायक शौकत मोल्ला को कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। TMC कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाए और नारेबाजी की।
TMC कार्यतकर्ताओं ने टायर जलाए, नारेबाजी की…
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में TMC कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाएं।
TMC कार्यकर्ताओं मौजूदा विधायक शौकत मोल्ला को टिकट ना दिए जाने पर नारेबाजी की।
असम CM बोले- अभी बोरदोलोई के संपर्क में नहीं, आगे हो सकता है
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के संपर्क में नहीं हैं। बोरदोलोई ने मंगलवार को नगांव से मौजूदा सांसद के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। CM ने आगे कहा कि भविष्य में उनसे संपर्क होने की संभावना है।
आगे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केरल विधानसभा चुनाव के लिए AAP के कैंडिडेट्स
केरल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है।
घोषित उम्मीदवारों में अरुण ए (चथन्नूर), मोसेस हेनरी मोथा (एर्नाकुलम), रानी एंटो (त्रिशूर), एडवोकेट सीनू एल.आर. (कोल्लम), एडवोकेट हेनस्टियन जॉर्ज (पेरावूर), नौशाद कक्काडेन रंडारकरा (मुवत्तुपुझा), जोसेफ मैथ्यू (कुट्टनाड), जैसल मलियेक्कल (निलंबूर), वी.पी. प्रिन्सन अविनिस्सेरी (ओल्लूर), अन्नापल्ली गोपालन (तलिपरंबा) और जोसेफ पी.वी. (इरिकुर) शामिल हैं।
सूची में मूसा जराथिंगल (तिरुरंगाडी), उन्नीकृष्णन सी.एस. (मणलूर), संदीप कुमार (कट्टाकडा), एडवोकेट जोस चिरामेल देवासी (अंगमाली), राजीव के. सिवारमन (कुन्नमकुलम), दीपुमोन एन. (परस्सला), जयन एरट्ट (कायपामंगलम), एल्धो अब्राहम (पिरावोम), रोनी जोस नेडुम्पल्ली (पाला) और सामिन सत्यदास (तिरुवनंतपुरम) के नाम भी शामिल हैं।
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
असम के कांग्रेस से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा राज्य में विधानसभा चुनावों से ठीक 20 दिन पहले आया है। राज्य मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदाब्रत बोरा ने PTI को बताया कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है।
राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगांव निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रहे बोरदोलोई के बेटे, 9 अप्रैल को होने वाले राज्य चुनावों के लिए मार्घेरिटा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। सांसद ने खड़गे को भेजे पत्र में कहा, आज अत्यंत दुख के साथ, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे
तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता ने 74 विधायकों (करीब एक तिहाई) के टिकट काट दिए हैं। 15 विधायकों की सीटें बदली गई हैं।
TMC ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई, 52 महिलाएं उम्मीदवार
ममता ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई। जमीनी नेता और कार्यकर्ताओं पर ज्यादा भरोसा जताया। 2021 में 15 सेलिब्रिटी को टिकट दिया था। इस बार 2 सेलिब्रिटीज को टिकट मिला है।
लिस्ट में 52 महिलाएं हैं। 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। 40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को टिकट मिला। लिस्ट में 95 कैंडिटेट्स SC/ST कैंडिडेंट्स हैं।
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खाड़ी की जंग पर केरल-तमिलनाडु में दंगल शुरू, प्रवासी नए ‘वोट फैक्टर’
खाड़ी देशों में करीब 90 लाख भारतीय हैं। इनमें से 35 लाख से ज्यादा केवल केरल और तमिलनाडु से हैं। युद्ध क्षेत्र में उनकी सुरक्षा और रोजगार जाने का खतरा इन राज्यों के लाखों परिवारों को सीधे प्रभावित कर रहा है। इसे देखते हुए सभी पार्टियां अपनी रणनीति बदल रही हैं।
एक ओर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने तमाम अमले को सक्रिय कर दिया है। दूसरी ओर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक और केरल में वामपंथी दलों की सरकारों ने भी केंद्र पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और आर्थिक संकट को बड़ा मुद्दा बना रही है। इस सबके बीच, भाजपा दक्षिण के दुर्ग में सेंध लगाने के लिए विकास और नए नारों के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश में है।
केरल में 40 तो तमिलनाडु में 50 सीट पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को केरल और तमिलनाडु में 16 हजार करोड़ की रेलवे सहित अनेक विकास योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से केरल में 35-40 तो तमिलनाडु में 45-50 विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
भाजपा ने ईसाई बहुल सीटों पर पिता-पुत्र की जोड़ी उतारी
केरल में भाजपा ने कोट्टायम जिले की दो महत्वपूर्ण ईसाई बहुल सीटों पर पिता-पुत्र की जोड़ी को मैदान में उतारा है। अनुभवी नेता पीसी जॉर्ज अपनी पारंपरिक सीट पूंजार से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे शोन जॉर्ज को पास की पाला सीट से टिकट दिया गया है। पीसी सात बार विधायक रह चुके हैं।
तमिलनाडु में पहले दो दिन में ही 23 करोड़ रुपए जब्त
तमिलनाडु में 15 मार्च से आचार संहिता लागू हो गई है। यहां दो दिनों में ही 23.28 करोड़ की नकदी और सामान जब्त किया गया है। 2021 में पिछले विधानसभा चुनाव में 428 करोड़ रुपए की जब्ती की गई थी।
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
4 मई को आएंगे 5 राज्यों को चुनाव के नतीजे
चुनाव आयोग ने 15 मार्च को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा।
राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



