Last Updated:
अजित अगरकर ने कथित तौर पर BCCI से अनुरोध किया है कि उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक चीफ सेलेक्टर के पद पर बनाए रखा जाए. अगरकर ने 2023 में चयन समिति की कमान संभाली थी और आईपीएल 2025 से पहले उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया गया था. हालांकि, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि उनका कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है
चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर की मुराद हो सकती है पूरी, बीसीसीआई दे सकता है 1 साल का और करार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजित अगरकर ने कथित तौर पर BCCI से अनुरोध किया है कि उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक चीफ सेलेक्टर के पद पर बनाए रखा जाए. अगरकर ने 2023 में चयन समिति की कमान संभाली थी और आईपीएल 2025 से पहले उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया गया था. हालांकि, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि उनका कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि टीम इंडिया अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर फोकस करने जा रही है.
क्या 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर?
सूत्रों के मुताबिक, BCCI को अगरकर की ओर से कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध मिल चुका है. इस मामले पर चर्चा भी हो चुकी है और फिलहाल बोर्ड के पास उन्हें बदलने के लिए कोई ठोस विकल्प नहीं है, इसलिए उनकी मांग मान ली जाने की संभावना है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वेस्ट ज़ोन के एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर को उनका संभावित विकल्प माना जा रहा है, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है.
अगरकर का शानदार कार्यकाल
जुलाई 2023 में पद संभालने के बाद से अगरकर ने बेहतरीन काम किया है. एक खिलाड़ी, कोच (दिल्ली कैपिटल्स) और चयनकर्ता (मुंबई) के तौर पर उनके अनुभव का फायदा टीम इंडिया को मिला है. उनके कार्यकाल में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े खिताब जीते हैं. इसके अलावा, टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक भी पहुंची थी. पिछले साल BCCI ने उनका कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ाया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था. एक BCCI अधिकारी के मुताबिक, उनके कार्यकाल के विस्तार के पीछे न सिर्फ टीम की जीतें थीं, बल्कि टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में टीम के सफल ट्रांज़िशन को भी अहम कारण माना गया. वैसे अगरकर का कार्यकाल बढ़ा तो ये अपने आप में पहली घटना होगी क्योंकि इससे पहले किसी भी सेलेक्टर को 2 साल से ज्यादा एक्सटेंशन नहीं मिला है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



