Image Slider


इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने भीषण अग्निकांड का रूप ले लिया, जिसमें अब तक 7 लोग जिंदा जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। यह आग तेजी से घर की ओर फैली और वहां रखे 15 गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई। आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है, जिनमें से 6 शव मलबे और आग के बीच से निकाले जा चुके हैं। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||