Image Slider

Last Updated:

प्राइम वीडियो के साथ ऋतिक रोशन ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है. एक्टर प्रोड्यूसर के तौर पर अमेजन प्राइम के साथ फिल्म ‘मेस’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म को ऋतिक रोशन अपने कजिन ईशान रोशन के साथ बना रहे हैं. इस ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह बढ़ा हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ऋतिक रोशन फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं.

नई दिल्ली.  ओटीटी की दुनिया में एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट जुड़ने जा रहा है. प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल फिल्म ‘मेस’ का ऐलान कर दिया है, जो कॉमेडी और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण लेकर आएगी. इस फिल्म को ऋतिक रोशन अपने कजिन ईशान रोशन के साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं. ये फिल्म ऋतिक और ईशान अपने बैनर एचआरएक्स (HRX) फिल्म्स के तहत प्रोड्यूसर कर रहे हैं, जो फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस की एक डिवीजन है. इस प्रोजेक्ट में निर्देशक राजेश ए कृष्णन भी पार्टनर हैं.

राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनने वाली ‘मेस’ का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है. इससे पहले प्राइम वीडियो और एचआरएक्स (HRX) फिल्म्स ‘स्टॉर्म’ के जरिए साथ काम कर चुके हैं, और अब यह दूसरी बड़ी साझेदारी है, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. इस ऐलान के बाद से फैंस का उत्साह बढ़ा हुआ है.

ऋतिक रोशन ने किया ‘मेस’ का ऐलान

फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और अलग है. ‘मेस’ लूटेरों के एक अजीबो-गरीब ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे व्यक्ति के घर में घुस जाते हैं, जो ओसीडी जैसी मानसिक स्थिति से जूझ रहा होता है. लेकिन जैसे-जैसे रात आगे बढ़ती है, हालात पूरी तरह पलट जाते हैं और लूटेरों को एहसास होता है कि वे खुद एक खतरनाक स्थिति में फंस चुके हैं. यह कहानी कॉमेडी और अफरा-तफरी के साथ दर्शकों को लगातार चौंकाने का वादा करती है.

यहां देखें पोस्ट

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||