Image Slider

Last Updated:

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में अगर श्रद्धालु जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी नहीं जा पा रहे, तो मेरठ के सदर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन कर सकते हैं. यह मंदिर वैष्णो देवी की तर्ज पर बना है, जहां भक्त गुफाओं से होकर अर्धकुमारी और फिर गर्भगृह में पिंडी रूप में दर्शन करते हैं. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने की आस्था रखते हैं. मंदिर में रोज सुबह 5 बजे और शाम 7 बजे आरती होती है.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जो भी श्रद्धालु नवरात्रों में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू के कटरा जाना चाहते हैं. लेकिन किसी कारण वह अबकी बार नहीं जा पा रहे हैं. तो ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह सभी मेरठ के सदर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में जाकर भी विधि विधान के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना कर सकते हैं. जी हां दरअसल यहां पर भी वैष्णो देवी की तर्ज पर ही मां वैष्णो मंदिर है. इसके प्रति भक्तों में काफी आस्था देखने को मिलती है. ऐसे में लोकल-18 की टीम द्वारा भी मंदिर के मुख्य पुजारी कुसुम से खास बातचीत की.

वैष्णो देवी की तर्ज पर बना है मंदिर 

लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए मंदिर की व्यवस्था संभाल रही कुसुम ने बताया कि जैसे वैष्णो देवी में श्रद्धालु जाते हैं. वह अर्धकुमारी में दर्शन करने के पश्चात मां वैष्णो देवी के दर्शन करते हैं. इस तरह का नजारा यहां भी देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रवेश करने के पश्चात गुफाओं से होते हुए पहले भक्त अर्दकुमारी पहुंचेंगे. उसके पश्चात वह मां वैष्णो देवी के गर्भ ग्रह में पहुंचकर पिंडी के रूप में साक्षात दर्शन कर सकते हैं. उसके पश्चात वह सभी भैरव बाबा के दर्शन कर अपनी यात्रा को पूरी कर सकते हैं.

सभी मनोकामनाएं होती है पूरी

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में यहां देहरादून, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत सहित विभिन्न जनपदों से भी श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इनमें णकाफी ऐसे श्रद्धालु होते हैं. वह जो भी मां वैष्णो देवी से मांगते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इसलिए वह दोनों ही नवरात्रों में यहां आपको वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए नजर आएंगे.
बताते चलें कि अगर आप भी मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं. तो मेरठ के सदर स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंच सकते हैं. यहां सुबह 5:00 बजे एवं शाम को 7:00 बजे प्रतिदिन मां वैष्णो देवी की विधि विधान के साथ आरती भी होती है. जिसमें सम्मिलित होकर आप भी मां भगवती का आशीर्वाद हासिल कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||