Image Slider

Last Updated:

फिल्ममेकर ओनिर ने फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने के बोलों पर मचे बवाल के बीच ओनीर ने सीधे सेंसर बोर्ड को निशाने पर लिया है. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाया कि आखिर बोर्ड ऐसे अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों वाले गानों को मंजूरी कैसे दे देता है? ओनिर ने इसे देश के मौजूदा माहौल और सेंसरशिप के दोहरे मापदंडों पर एक बड़ा तंज करार दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नोरा फतेही के गाने सरके चुनर तेरी सरके पर नहीं थम रहा विवाद.

नई दिल्ली. कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल का गाना सरके चुनर तेरी सरके इन दिनों विवादों में है. नोरा फतेही और संजय दत्त के इस डांस नंबर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मच गया है. लोग गाने के अश्लील बोल और को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जता रहे हैं. सिंगर अरमान मलिक ने पहले ही कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल गानों का स्तर गिरता जा रहा है. अब इस कड़ी में मशहूर फिल्ममेकर ओनिर भी कूद पड़े हैं. उन्होंने न सिर्फ गाने की आलोचना की, बल्कि सेंसर बोर्ड को भी आड़े हाथों लिया है. ओनिर ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे कंटेंट को मंजूरी कैसे मिल जाती है.

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना सरके चुनर तेरी सरके जैसे ही वायरल हुआ तो लोगों ने इसकी आलोचना करना शुरू कर दी. अब इस पर फिल्ममेकर ओनिर ने भी अब अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘सेंसर बोर्ड तो घूसखोर पंडित जैसी फिल्मों के नाम बदलने में बिजी है. हम कैसा देश बनते जा रहे हैं, जहां वैलेंटाइन डे और इंटरफेथ शादियों का तो विरोध होता है, लेकिन इस तरह के कचरे से किसी को कोई दिक्कत नहीं है.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||