Image Slider

Last Updated:

आगरा अपने मुगलकालीन स्मारकों के साथ-साथ खास व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. यहां की कचौरी, बेड़ई और समोसे दूर-दराज से आए लोगों को भी अपनी ओर खींचते हैं. भगत हलवाई, शांति स्वीट्स, अंकल कचौरी और प्रीत चिकन जैसे प्रतिष्ठित हलवाई और दुकानें आगरा के नाश्ते की पहचान हैं.

कचौरी

आगरा शहर अपनी मुग़लकालीन धरोहर ही नहीं बल्कि खास व्यंजन के लिए भी मशहूर है. वैसे तो ताजमहल, आगरा किला सहित सैकड़ों इमारतें देखने लोग आगरा आते हैं, लेकिन आगरा आने के बाद सुबह यहां का मशहूर नाश्ता करना भी पसंद करते हैं. आगरा में सुबह के समय बेड़ईं और कचौरी बेहद मशहूर हैं. आगरा में हर चौराहे पर इनकी दुकान मिल जाएगी. ऐसी ही कुछ खास और मशहूर दुकानों में देवीराम स्वीट्स शामिल है, जहां की कचौरी बेहद लोकप्रिय है. यह आगरा में सिकंदरा, नेहरू नगर, खंडारी और प्रतापपुरा आदि जगहों पर अपनी ब्रांचें चला रही है.

मशहूर दुकानदार

आगरा में पप्पू कचौरी वाले बेहद मशहूर हलवाई हैं. यह आगरा के बलूगंज स्थित चौराहे के पास अपनी दुकान चलाते हैं. पप्पू बताते हैं कि वह पिछले कई सालों से कचौरी और बेड़ई बना रहे हैं. उनकी सब्जियों में खड़े मसाले होते हैं और लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं करते, जिस कारण लोगों को उनकी सब्जी बेहद पसंद आती है. उन्होंने कहा कि दूर-दराज से लोग यहां खाने के लिए आते हैं और सुबह के वक्त यहां लंबी लाइन लगती है.

मशहूर दुकान

आगरा के फतेहाबाद रोड के पास अंकल कचौरी की दुकान बहुत फेमस है. यह ताजमहल के पास होने के कारण सबसे अधिक प्रचलित है. यहां पनीर कचौरी सबसे ज्यादा बिकती है. दुकान के कारीगर ने बताया कि सुबह से शाम तक पनीर कचौरी की मांग रहती है और ताजमहल के पास होने के कारण कई विदेशी टूरिस्ट भी यहां मशहूर कचौरी खाने के लिए आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मशहूर दुकान

आगरा के मशहूर हलवाइयों में भगत हलवाई का नाम सबसे आगे रहता है. यहां शुद्ध देशी घी में आलू, प्याज, पनीर और दाल की कचौरियां बनाई जाती हैं. इसके अलावा यहां बेड़ई भी मिलती है. सब्जी में दही डाल देने से इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. आगरा में भगत हलवाई की कई ब्रांच हैं, जिनमें सबसे मशहूर हीराबेग, कमला नगर और सिकंदरा (कारगिल पेट्रोल पंप के पास) हैं.

मशहूर दुकान

आगरा के फतेहाबाद रोड पर स्थित श्री जी मिष्ठान भंडार की बेड़ई और कचौरी लोगों को काफी पसंद आती हैं. यहां के दुकानदार का दावा है कि सुबह 6 बजे से ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है. दुकानदार ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक उनकी सभी कचौरी और बेड़ई बिक जाती हैं, जिसके बाद वह पनीर और आलू वाली समोसे बेचते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं.

मशहूर दुकान

आगरा में शांति स्वीट्स एक बेहद मशहूर दुकान है. यह दुकान पिछले कई सालों से कचौरी, बेड़ई और समोसे के लिए प्रसिद्ध रही है. यहां के कारीगर सॉफ्ट और कुरकुरी कचौरियां बनाते हैं. शुद्ध सरसों के तेल में बनी कचौरी लोगों को काफी पसंद आती है. यहां सब्जियों में खड़े मसाले और दही डालने से इसका स्वाद बेहद टेस्टी बन जाता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||