Last Updated:
विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर के कट-आउट के साथ सरकार के खिलाफ नारे लिखे हुए पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदर्शन में इस्तेमाल किए जा रहे पोस्टर में एक बड़ी गलती पकड़ ली, जो संसद परिसर में चर्चा का विषय बन गई.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदर्शन में इस्तेमाल किए जा रहे पोस्टर में एक बड़ी स्पेलिंग गलती पकड़ ली.
संसद के मकर द्वार पर एलपीजी सिलेंडर को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया. कांग्रेस समेत विपक्षी सांसद जहां गैस सिलेंडर की कीमतों और कथित कमी को लेकर विरोध जता रहे थे, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदर्शन में इस्तेमाल किए जा रहे पोस्टर में एक बड़ी स्पेलिंग गलती पकड़ ली.
दरअसल विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर के कट-आउट के साथ सरकार के खिलाफ नारे लिखे हुए पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. लेकिन इनमें से एक पोस्टर में हिंदी शब्द ‘गायब’ की जगह गलती से ‘ग्याप’ (Gyaap) लिख दिया गया था. यह स्पेलिंग मिस्टेक संसद परिसर में चर्चा का विषय बन गई.
जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संसद भवन के भीतर जा रहे थे, उस समय कांग्रेस सांसद सिलेंडर के कट-आउट के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर पोस्टर पर पड़ी और उन्होंने विपक्षी सांसदों को टोका कि उनके बोर्ड में एक त्रुटि है. मंत्री की टिप्पणी के बाद वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी पोस्टर की ओर गया और स्पेलिंग गलती की चर्चा शुरू हो गई. राजनीतिक विरोध के बीच यह छोटी सी चूक सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है.
संसद के बाहर और सोशल मीडिया पर अब यह सवाल भी उठ रहा है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए तैयार किए गए पोस्टरों में ऐसी बुनियादी गलतियां कैसे रह गईं. वहीं सत्तापक्ष के नेता इसे विपक्ष की तैयारी पर सवाल उठाने का मुद्दा बना रहे हैं.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



