Image Slider

Last Updated:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में चार साल के बेटे की कथित हत्या के आरोप में उसके पिता और उसकी सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी भीष्म खरबंदा (35) और उसकी पत्नी रागिनी खरबंदा (30) को बच्चे की नानी की शिकायत के आधार पर नेहरू युवा केंद्र के पास से गिरफ्तार किया गया.

झाड़ू, पोंछा, चाकू, तराजू, बेल्ट... 4 साल के बच्चे की निर्मम हत्याZoom

लखनऊ में चार साल के बच्चे की निर्मम हत्या. (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में चार साल के बेटे की कथित हत्या के आरोप में उसके पिता और उसकी सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी भीष्म खरबंदा (35) और उसकी पत्नी रागिनी खरबंदा (30) को बच्चे की नानी की शिकायत के आधार पर नेहरू युवा केंद्र के पास से गिरफ्तार किया गया.

नानी ने पुलिस से की थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब उन्नाव की सुधा कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके दामाद भीष्म ने 12 मार्च को उनके पोते अर्नव की मौत की सूचना दी थी. पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया, “जब परिवार लाजपत नगर स्थित घर पहुंचा, तो उन्होंने बच्चे का शव बरामदे में रखा हुआ पाया. जांच करने पर शरीर पर कई चोट के निशान और नीले धब्बे मिले, जिससे पता चलता है कि बच्चे को बेरहमी से पीटा गया था. पैरों पर जलने के निशान भी थे.”

झाड़ू, पोंछा, चाकू, तराजू पुलिस ने किया बरामद
पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां की कुछ साल पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भीष्म और रागिनी ने संपत्ति के लालच में चार वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी. शिकायत के आधार पर चौक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस की एक टीम ने अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कई वस्तुएं बरामद कीं, जिनमें झाड़ू, पोंछा, रसोई का चाकू, तराजू, बेल्ट और रस्सी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दंपति से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||