Image Slider

Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना कौशांबी पुलिस ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों से जुड़े संवेदनशील स्थानों की फोटो-वीडियो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेजते थे और इसके बदले पैसे लेते थे. छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में सुहेल मलिक, साने इरम उर्फ महक, प्रवीन, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि और रितिक गंगवार शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रेलवे स्टेशन और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो भेजते थे विदेश, 6 लोग गिरफ्तारZoom

गाजियाबाद के थाना कौशांबी पुलिस ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार ये आरोपी रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों के वीडियो और फोटो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेजते थे. इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे. आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक 14 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोवापुर क्षेत्र के कुछ युवक रेलवे स्टेशन और सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील स्थानों की फोटो और वीडियो बनाकर विदेशों में भेजते हैं. इसके बदले उन्हें पैसे मिलते हैं और वे अन्य युवाओं को भी लालच देकर इस काम में शामिल कर रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना कौशांबी पुलिस ने भोवापुर टी-पॉइंट के पास छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी साने इरम उर्फ महक को आनंद विहार बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया.

मोबाइल फोन से मिले अहम सबूत

पुलिस की जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से कई संवेदनशील स्थानों के फोटो और वीडियो मिले हैं. इनमें रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों से जुड़े स्थानों की लोकेशन भी शामिल है. इसके अलावा विदेशी नंबरों के साथ हुई चैट भी बरामद हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से ऐसी जगहों की जानकारी जुटाकर भेजते थे, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता था.

युवाओं को लालच देकर जोड़ते थे गिरोह में

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी केवल खुद ही जानकारी नहीं भेजते थे, बल्कि अन्य युवाओं को भी पैसे का लालच देकर इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश करते थे. शुरुआती जांच में करीब 20 से 25 युवाओं के इस नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं.

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में सुहेल मलिक (23 वर्ष), साने इरम उर्फ महक (25 वर्ष), प्रवीन (19 वर्ष), राज वाल्मीकि (21 वर्ष), शिवा वाल्मीकि (20 वर्ष) और रितिक गंगवार (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 और 61(2) के साथ-साथ शासकीय गुप्त अधिनियम (Official Secrets Act) की धारा 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||