Image Slider

UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

जौनपुर में जियारत करने गई महिला से गैंगरेप

जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र से मामला सामने आया है. यहां जियारत करने गयी महिला के साथ गैंगरेप किया गया. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती. चिकित्सकों ने मेडिकल मुआयना के बाद जिला अस्पताल किया रेफर. पुलिस घटना को मान रही है संदिग्ध. पुलिस महिला को कस्टडी में लेकर घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी.

गाजियाबाद के बाद दिल्ली-एनसीआर में आतंकी संगठनों के डिजिटल नेटवर्क का अंदेशा, जैश से है लिंक
गाजियाबाद के मसूरी के नाहल गांव से संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली-एनसीआर में आतंकी संगठनों के डिजिटल नेटवर्क का अंदेशा है. जांच एजेंसियों को शक है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस से प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो, लिंक और सामग्री मिलने की बात सामने आई है. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे. एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल डेटा की फोरेंसिक जांच कर रही हैं, ताकि देश-विदेश में बैठे नेटवर्क के तारों का पता लगाया जा सके. वहीं एक आरोपी के पाकिस्तान में छिपे आतंकी उबैदुल्ला से संभावित संपर्क की भी जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की तैयारी में जुटी है.

दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू

UP में 2 दिवसीय दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो रही है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई जाएगी दरोगा लिखित परीक्षा. पुलिस, प्रशासन के साथ STF समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियो की निगरानी में परीक्षा होगी. आज 14-15 मार्च को सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी परीक्षा. UP के 1090 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा. 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल, 16 हजार CCTV कैमरो की निगरानी में होगी परीक्षा.

कानपुर में एक शोरूम में आग

कानपुर के एक शोरूम में लगी आग. जाजमऊ फायर स्टेशन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग पर काबू का किया जा रहा प्रयास. लाखों का माल जल के खाक हुआ. लाल बंगला क्षेत्र का मामला.

सहारनपुर को आज सीएम योगी देंगे बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर को बड़ी सौगात देने और विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंच रहे हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री हरियाणा के कैथल से सीधे सहारनपुर आएंगे. उनका मुख्य फोकस मां शाकुंभरी देवी कॉरिडोर और पर्यटन सुविधाओं पर रहेगा. शाम को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे लखनऊ के लिए वापसी करेंगे. सीएम दोपहर 2:25 बजे कैथल से सीधे चौपर द्वारा सहारनपुर के नगला माफी हेलीपैड पहुंचेंगे. ​दोपहर 2:35 बजे मां शाकुंभरी देवी पर्यटन कॉरिडोर परियोजना का करेंगे स्थलीय निरीक्षण. ​टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (TFC) और मल्टीलेवल पार्किंग का भी लेंगे जायजा. ​शाम 3:15 बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रस्तुतीकरण बैठक में शामिल होंगे. ​चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक. ​जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद शाम 4:05 बजे मां शाकुंभरी देवी मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन. ​शाम 4:45 बजे सरसावा एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए होंगे रवाना. ​सुरक्षा के मद्देनजर सहारनपुर में NSG कवर और भारी पुलिस बल तैनात.

UP में 7 IPS अफसरों के हुए तबादले
उत्तर प्रदेश में 7 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं. 4 जिलों के एसपी/एसएसपी के तबादले किए गए. SSP बदायूं, SP फतेहपुर, कासगंज, भदोही के हुए तबादले. वहीं, एसपी फतेहपुर अनूप कुमार सिंह हटाए गए. उन्हें पुलिस मुख्यालय से किया सम्बद्ध. SP कासगंज अंकिता शर्मा बनी SSP बदायूं. SP भदोही अभिमन्यु मांगलिक बने SP फतेहपुर. IPS ओम प्रकाश सिंह-1 बने SP कासगंज. IPS अभिनव त्यागी बने SP भदोही. IPS पाटिल निमिष बने अस्पताल गोरखपुर. SSP बदायूं डॉ ब्रजेश कुमार सिंह बनाये गए SP लॉजिस्टिक्स.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||