Image Slider

होमखेलक्रिकेटपाकिस्तानी अबरार को खरीदने पर घिरी ‘सनराइजर्स’, BCCI का भी आया रिएक्शन

Last Updated:

BCCI reaction on Abrar Ahmed Sunrisers Leeds Controversy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने द हंड्रेड की टीम सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद की सिस्टर फ्रेंचाइजी, सनराइजर्स लीड्स के इस फैसले पर बोर्ड दखलंदाजी नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, ‘हमारा अधिकार क्षेत्र सिर्फ आईपीएल तक ही सीमित है. IPL के बाहर वे किसी दूसरी लीग में क्या करते हैं, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है.’

Zoom

द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स टीम ने पाकिस्तान के अबरार अहमद को खरीदा.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के क्रिकेटर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड की नीलामी में खरीद लिया है. इसे लेकर काफी विवाद हो रहा है. इस मामले पर अब बीसीसीआई का रिएक्शन आया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि बोर्ड इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि यह मामला आईपीएल से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक विदेशी लीग से जुड़ा है. इसलिए इस पर फैसला संबंधित फ्रेंचाइजी को ही लेना होगा. शुक्ला ने कहा, ‘यह हमारे अधिकार क्षेत्र (IPL) में नहीं आता. उन्होंने यह किसी विदेशी लीग के लिए किया है. इस पर फैसला उन्हें ही लेना होगा, हम कुछ नहीं कर सकते.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||