बहराइच में कमर्शियल सिलेंडर पर रोक के बाद लोकल 18 की टीम जब बहराइच में विभिन्न रेस्टोरेंट स्वामियों के पास पहुंची तब उन्होंने कहा कमर्शियल सिलेंडर पर रोक के बाद अब वैकल्पिक तौर पर हम लोगों को लकड़ी और कोयल पर रेस्टोरेंट को लाना होगा, क्योंकि इसके अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है.
क्या लकड़ी और कोयले के दामों में भी हो सकती है बढ़ोतरी!
बहराइच में कमर्शियल सिलेंडर पर रोक के बाद लोकल 18 की टीम जब बहराइच में विभिन्न रेस्टोरेंट स्वामियों के पास पहुंची तब उन्होंने कहा कमर्शियल सिलेंडर पर रोक के बाद अब वैकल्पिक तौर पर हम लोगों को लकड़ी और कोयल पर रेस्टोरेंट को लाना होगा, क्योंकि इसके अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है. अब हम लोग मिट्टी के चूल्हे अंगेठी आदि को बनाकर फिर से पुराने जमाने की भांति लकड़ी और कोयले पर पकवान बनवाएंगे… लेकिन एक डर या भी लग रहा है कि कमर्शियल सिलेंडर के रोक के बाद लकड़ी और कोयले के दामों में भी ना वृद्धि हो जाए. ऐसे में अगर लकड़ी और कोयले के दाम बढ़ते हैं, तो यह हम लोगों के लिए बहुत ही कष्टदायक होगा. ऐसे में होटल बंद करने की कगार पर आ जाएगा.
गैस सिलेंडर को लेकर बोले अधिकारी!
बहराइच में जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी से जब गैस सिलेंडर को लेकर बात की गई तब उन्होंने जनता से अपील करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू सिलेंडर में कोई दिक्कत नहीं है. रोज के रोज गाड़ियां सिलेंडर की आ रही है और जो लोग नियम अनुसार सिलेंडर को बुक कर रहे हैं उनको दिया भी जा रहा है. बस फिलहाल वक्ती तौर पर कमर्शियल सिलेंडर पर रोक लगा दी गई है, जैसे ही आगे से कुछ इनपुट मिलता है कमर्शियल सिलेंडर भी बटने शुरू हो जाएंगे. फिलहाल के लिए वैकल्पिक तौर पर इंडक्शन, कोयला आदि का इस्तेमाल करके लोग काम चला सकते हैं. इसके साथ ही अधिकारी ने अपील करते हुए कहा है अफवा ना फैलाएं और ना ही फेलने दे.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



