Bangladesh Hindu cricketer Soumya Sarkar: बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर सौम्य सरकार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भगवान शिव और मां काली की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है. इस तस्वीर में सौम्य सरकार ने गेरुआ वस्त्र धारण किया हुआ है. सौम्य सरकार के इस भक्ति भाव को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के साथ लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले वनडे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंदा और 200 से अधिक गेंद रहते ही मैच को अपने नाम किया. इसी बीच बांग्लादेश का एक हिंदू क्रिकेटर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर छा गए हैं.
ये कोई और नहीं बल्कि सौम्य सरकार हैं. सौम्य सरकार फिलहाल बांग्लादेशी टीम का हिस्सा नहीं है. सौम्य सरकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें की हैं. इन तस्वीरों में सौम्य सरकार गेरुआ वस्त्र धारण कर भक्ति भाव में लीन दिखे हैं. सौम्य सरकार की इन तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
सौम्य सरकार अपनी इन तस्वीरों में भगवान शिव की आराधना करते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने मां काली की भी पूजा की. अपनी इन तस्वीरों के साथ सौम्य सरकार ने लिखा, “कुछ जगहें यादों से कहीं ज्यादा महत्व रखते हैं. वे आशीर्वाद का स्रोत होते हैं. अपने पारिवारिक मंदिर में मां काली और महादेव की प्रार्थना करना.”
Add News18 as
Preferred Source on Google
बता दें कि सौम्य सरकार की भगवान शिव में गहरी आस्था है. बांग्लादेश का यह हिंदू क्रिकेटर दुर्गा पूजा समेत सभी तरह से भारतीय त्योहारों को धूम-धाम से मनाते हैं. सौम्य सरकार उन हिंदू बांग्लादेशी क्रिकेटरों में से एक हैं जो खुलकर अपने धार्मिक रिति रिवाजों को मानते हैं.
सौम्य सरकार के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह बांग्लादेश के लिए 16 टेस्ट, 79 वनडे और 87 टी20 मैचों में खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में सौम्य सरकार ने बांग्लादेश के लिए 831 रन बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में उनके नाम 2338 रन है, जबकि टी20 फॉर्मेट में उन्होंने बांग्लादेश के लिए 1462 रन बनाए हैं.
सौम्य सरकार ने बांग्लादेश के लिए 2014 में अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद से वह लगातार बांग्लादेशी टीम के लिए खेल रहे हैं. सौम्य आखिरी बार बांग्लादेश के लिए पिछले साल 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैदान पर उतरे हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से वह टीम में वापसी की कोशिश में जुटे हुए हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



