Image Slider

Last Updated:

Hindu Nav Varsh 2083 : चैत्र नवरात्र से हिंदू नव वर्ष का आगाज हो रहा है. इस नए वर्ष के राजा देव गुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल हैं. इसके अलावा, अलग-अलग ग्रहों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी. बनारस यूनिवर्सिटी के ज्योतिष विभाग में प्रोफेसर पंडित सुभाष पांडेय लोकल 18 से बताते हैं कि इस बार हिंदू नव संवत्सर का नाम ‘रौद्र’ है. ज्योतिषी गणना के अनुसार, जब राजा गुरु हो तो उस वर्ष पृथ्वी लोक पर अच्छी वर्षा की संभावना होती है. जब मंत्री मंगल होता है तो राजनीतिक उथल-पुथल बना रहता है. ग्रहों की स्थिति कई राशियों को अच्छा और कई को बुरा फल भी देगा.

वाराणसी. चैत्र नवरात्रि से हिंदू नव वर्ष का आगाज होता है. इस बार 19 मार्च से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस दिन ही परमपिता ब्रह्ना ने सृष्टि की रचना शुरू की थी. हर बार हिंदू नव वर्ष यानी नव संवत्सर की शुरुआत के साथ ब्राह्मण में नई सरकार का गठन होता है. इसके अलावा, अलग-अलग ग्रहों को अलग-अलग मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी मिलती है.
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर पंडित सुभाष पांडेय बताते हैं कि इस बार हिंदू नव संवत्सर 2083 शुरू होने वाला है. इस संवत्सर का नाम ‘रौद्र’ है. इस नए संवत्सर के राजा देव गुरु बृहस्पति है, जबकि मंत्री पद की जिम्मेदारी मंगल को मिली है.

अच्छी बारिश के संकेत
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, गुरु के राजा होने के कई शुभ फल हैं. ज्योतिषी गणना के अनुसार, जब राजा गुरु हो तो उस वर्ष पृथ्वी लोक पर अच्छी वर्षा की संभावना होती है. इसके अलावा, रस वाले फलों की पैदावार भी अच्छी होती है और पशु धन में वृद्धि पूरे वर्ष रहता है. धार्मिक कार्यो में लोगों की रुचि भी बनी रहेगी.

विस्फोटक समय
जब मंत्री मंगल होता है तो इससे युद्ध की स्थिति उत्पन्न होती है. राजनीतिक उथल-पुथल बना रहता है और अग्नि भय-विस्फोट के कारण तनाव भी होता है. इस नए संवत्सर में राजा गुरु के पास वित्त, पेट्रोलियम और कृषि मंत्रालय का भी प्रभार है. खाद्य मंत्री की जिम्मेदारी बुध के पास है. गृह और जल मंत्रालय चंद्रमा के पास है जबकि उद्योग और खनिज मंत्रालय का प्रभार शनि देव के पास है.

इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
इस हिंदू नव वर्ष में ग्रहों की स्थिति कई राशि वालों को अच्छा और कई राशि के जातकों को बुरा फल भी देगा. ज्योतिषी गणना के हिसाब से नए संवत्सर की शुरुआत के बाद मेष, सिंह, धनु, वृश्चिक और मीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी. इन्हें धन, करियर और शारीरिक कष्ट हो सकते हैं. इसलिये इन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी. अलग-अलग राशि को अपने ग्रहों के अनुसार उसके उपाय भी करने होंगे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||