Health Tips: आजकल युवाओं और कामकाजी लोगों में चिड़चिड़ापन, गुस्सा और मानसिक बेचैनी तेजी से बढ़ रही है. आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य पल्लव प्रजापति के अनुसार यह शरीर के वात, पित्त और कफ दोषों के असंतुलन का संकेत हो सकता है. उन्होंने बताया कि बार-बार गुस्सा आने पर पानी पीना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को शांत करता है. हल्का मीठा भोजन और गुनगुना सूप भी मन को शांत करने में मदद करता है. योग, प्राणायाम और ध्यान को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से मानसिक तनाव कम होता है. इसके साथ ही ज्यादा मसालेदार भोजन, अधिक नमक और अनियमित नींद से बचना चाहिए. वैद्य के अनुसार स्क्रीन टाइम कम करना, मॉर्निंग वॉक करना और अपनी भावनाएं किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करना मानसिक संतुलन बनाए रखने में बेहद सहायक होता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



