LPG cylinder supply News: गाजियाबाद के लोनी स्थित भारत गैस प्लांट से रोजाना करीब 70 हजार घरेलू गैस सिलेंडर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के डिस्ट्रीब्यूटर्स तक भेजे जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. प्रशासन की ओर से एजेंसियों पर औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं, ताकि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता न हो और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलते रहें.
LPG गैस सप्लाई को लेकर राहत भरी खबर
रिकॉर्ड तोड़ सप्लाई, रोजाना जा रहे 70 हजार सिलेंडर
लोनी स्थित इस गैस प्लांट से रोजाना 70,000 सिलेंडर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा के डिस्ट्रीब्यूटर्स को भेजे जा रहे हैं. प्लांट से रोजाना 150 से लेकर 200 ट्रक भरकर अलग-अलग शहरों के लिए रवाना होते हैं. सबसे बड़ी बात कि यहां काम करने वाली ऑटोमेटिक मशीनें इतनी आधुनिक हैं कि महज 1 मिनट में 70 सिलेंडर भरकर सील हो जाते हैं.
जंग का असर नहीं, घरेलू ग्राहकों को पहली प्राथमिकता
दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर लोगों में डर था कि शायद गैस की सप्लाई कम हो जाएगी. लेकिन प्लांट के अधिकारियों ने इस बारे में साफ जानकारी देते हुए बताया कि जंग शुरू होने से पहले भी यहां से रोजाना 70,000 सिलेंडर ही भेजे जा रहे थे और आज भी यह आंकड़ा उतना ही बना हुआ है. हालांकि, आम जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है. पहले प्लांट से रोजाना करीब 2,500 कमर्शियल सिलेंडर भी भेजे जाते थे, लेकिन फिलहाल उनकी सप्लाई रोक दी गई है ताकि पूरा ध्यान घरेलू उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने पर रहे.
एजेंसियों पर लगातार हो रही चेकिंग
वहीं, गैस की सप्लाई में कोई रुकावट न आए और एजेंसियां कालाबाजारी न करें, इसके लिए गाजियाबाद के DM ने कड़े निर्देश दिए हैं. इन आदेशों के तहत जिले की अलग-अलग गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है. प्रशासनिक टीमें लगातार फील्ड में हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहकों को सही कीमत पर और बिना किसी देरी के सिलेंडर मिले.
बुकिंग में परेशानी की असली वजह आई सामने
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी भी उपभोक्ता को गैस बुक करने में दिक्कत हो रही है, तो उसकी वजह गैस की कमी नहीं है. बताया कि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम बिल्कुल ठीक काम कर रहा है. जबकि दिक्कत सिर्फ उन ग्राहकों को आ रही है जिनके बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हैं या e-KYC नहीं करवाई गई हैं. ऐसे लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर अपने दस्तावेज पूरे करवा लें ताकि आने वाले समय में बुकिंग में कोई रुकावट न आए.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



