Image Slider

होमखेलक्रिकेटआईपीएल शेड्यूल तो आ गया कब शुरू होगी टिकटों की बिक्री? जानें कैसे होगी बुकिंग

Last Updated:

IPL 2026 ticket booking details: आईपीएल 2026 के पहले 20 मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो चुका है. 28 मार्च से शुरू होने वाली दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. शेड्यूल का ऐलान होते ही फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि टिकट की बुकिंग कैसे होगी और कब से टिकटों की सेल शुरू होगी. चलिए हम आपको इससे जुड़ी अहम जानकारी देते हैं.

Zoom

आईपीएल 2026 के लिए टिकट बुकिंग कब होगी शुरू?.

नई 2026. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों और 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस शेड्यूल के ऐलान होने के साथ ही फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि टिकटों की बिक्री कब शुरू होगी और कैसे बुकिंग की जाएगी. इस स्टोरी में हम टिकटों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी ही लेकर हम आए हैं. चलिए जानते हैं.

MI और CSK का पहला मैच कब?
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 29 मार्च को मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने सीजन की शुरुआत करेगी. पहले फेज में कई रोमांचक मैच भी शामिल हैं. 5 अप्रैल को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होगा, जबकि 12 अप्रैल को मुंबई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा. शुरुआती फेज के दौरान 20 मुकाबले 10 वेन्यू पर आयोजित होंगे. इस दौरान टीमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और मुल्लानपुर जैसी अलग-अलग जगहों पर जाएंगी. दोपहर के मैच दोपहर 3:30 बजे से खेले जाएंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे.

आईपीएल 2026 के लिए टिकट बुकिंग कब होगी शुरू?.

IPL टिकटों की जानकारी
फिलहाल BCCI ने टिकट बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, Zomato के District ऐप पर IPL टिकट के लिए एक खास सेक्शन बनाया गया है, जिस पर ‘Coming Soon’ लिखा है. इससे यह पता चल रहा है कि जल्द ही टिकट बिक्री शुरू होने पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, BookMyShow ने IPL 2026 टिकट के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. BookMyShow पर फिलहाल फैंस जिन मैचों के लिए रजिस्टर कर सकते हैं, उनमें गुजरात टाइटंस के मैच – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, मुंबई इंडियंस के मैच – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शामिल हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||