Image Slider


हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज ताजा हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग समेत शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, कोकसर और लाहौल घाटी में बर्फ के फाहे गिरे। इससे ऊंचे क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में दोपहर 12 बजे तक चंबा व लाहौल स्पीति में बर्फबारी और कांगड़ा व कुल्लू में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में भी आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ। IMD की माने तो राज्य में अगले छह दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज भी पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। 6 दिन ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश IMD के अनुसार, अगले छह दिन के दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार है। बुधवाार की रात को भी लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। कल जरूर वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। मगर 14 मार्च को यह फिर से स्ट्रॉन्ग होकर बरसेगा। इससे विशेषकर 15 मार्च को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 16 और 17 मार्च को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। ऊंचे क्षेत्रों में कई जगह रात का तापमान 5 से 7 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। आने वाले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आएगी। बीते कल तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक अधिक चल रहा था। कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.9 डिग्री ज्यादा के साथ 20.5 डिग्री, शिमला का 7.7 डिग्री ज्यादा के साथ 23.5 डिग्री, सोलन का 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 30.0 डिग्री, धर्मशाला का 7.1 डिग्री के उछाल के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान ऊना का तापमान सर्वाधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मार्च में 100 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- फरवरी माह में सामान्य से 96 प्रतिशत और एक से 11 मार्च तक नॉर्मल से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसे हालात पनप रहे हैं। ऐसे में ताजा बारिश-बर्फबारी किसानों-बागवानों के लिए राहत लेकर आएगी। हालांकि, अभी तक अधिक ऊंचे इलाकों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हुई है। मगर अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूरे प्रदेश में डेढ़ महीने से चला आ रहा ड्राइ स्पेल टूटने के आसार है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||