Image Slider

Last Updated:

सिंगर सोना मोहपात्रा ने रैपर बादशाह के नए गाने ‘टिटरी’ को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि गानों में भद्दे और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना क्रिएटिविटी नहीं कहलाता. सोना का मानना है कि म्यूज़िक इंडस्ट्री में लोकप्रियता के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग गलत संदेश देता है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है, जहां कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ बादशाह के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोना ने रैप में भद्दे शब्द प्रयोग करने पर बादशाह पर तंज कसा.

सोना ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया. उन्होंने इस नोट पर लिखा कि यह कोई पहली बार नहीं है. हम पहले भी ऐसे कई मामले देख चुके हैं. सोना ने लिखा, ‘अक्सर कोई आदमी अपनी इन हरकतों से औरतों को सिर्फ आकर्षक चीज की तरह पेश करता है और खुद को हीरो बताने की कोशिश करता है, जैसे औरतें बस उसकी ऐसी हरकतों पर फिदा हो जाएंगी.’

‘पुराने और झूठे स्वैग दिखाना कोई क्रिएटिविटी नहीं है’

सोना ने रैप में भद्दे शब्द प्रयोग करने पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, ‘तू मुझपे मरती है, मुझपे जान चिड़कती है’ जैसे पुराने और झूठे स्वैग दिखाना कोई क्रिएटिविटी नहीं है. यह पॉप कल्चर का सबसे आलसी और बोझिल तरीका है.’

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||