हमीरपुर में खनन माफिया का खतरनाक स्टंट
हमीरपुर जिले में अवैध खनन माफिया का खतरनाक खेल आया सामने. मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्टंट करते युवक का वीडियो हुआ वायरल. जान हथेली पर रखकर दौड़ाई जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली. जरा सी चूक में हो सकता था बड़ा हादसा. सड़क पर खुलेआम ट्रैक्टर का पहिया हवा में किए हुए मौत से खेलते हुए नजर आया स्टंटबाज चालक. किसी ने बनाया वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल.
अयोध्या में गैस सिलेंडर की भारी कमी
अयोध्या में दिख रहा गैस सिलेंडर का भारी कमी. अयोध्या धाम में संचालित होटल और रेस्टोरेंट गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से परेशान. गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से व्यापार पर भी दिख रहा है असर. होटल रेस्टोरेंट बंद करने पर व्यापारी मजबूर. ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध का देश पर भी दिख रहा है असर. अयोध्या की व्यापारियों के सामने खड़ी हुई संकट. व्यापारियों ने कहा कि गैस न मिलने की वजह से व्यापार पर भी हो रहा है प्रभाव पुरानी पद्धति करना पड़ेगा लागू.
एटा में बुजुर्ग की हत्या
एटा जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग की सोते समय की गई हत्या से इलाके में मचा ह्ड़कंप. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस. मृतक बुजुर्ग रामपाल गांव के बाहर सो रहे थे अपने ट्यूबेल पर. पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के सिर मे लोहे की बजनीकी बस्तु से हमला कर की गई है हत्या. आला अधिकारी पहुंचे घटनास्थल बारीकी से कर रहे घटना की जाँच. हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस. थाना नयागाँव के आलमपुर की घटना
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा
उन्नाव जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा. एक के बाद एक भिड़े कई वाहन. ड्राइवर को नींद आने के कारण ट्रेलर हुआ अनियंत्रित. रेलिंग तोड़ते हुए घुसा. धुंध के कारण पीछे से रहे ट्राला, बस और पिकअप ट्रेलर मे घुसे. हादसे मे करीब 10 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक. हादसे के बाद यूपीडा और औरास पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को निकाला बाहर. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे कराया गया भर्ती. लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र की घटना.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सपोर्ट में आई कांग्रेस
स्वामी अविमुकतेश्वरानंद के समर्थन में उतरी कांग्रेस. कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने स्वामी अविमुकतेश्वरानंद से की मुलाक़ात. कांग्रेस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दिया हर एक सहयोग का भरोसा. कांग्रेस नेता दीपक सिंह का बयान. राजनैतिक कारणों से नहीं हिंदू होने के चलते स्वामी अविमुक्तश्वरा की सेवा में जुटा- दीपक सिंह. दीपक सिंह ने कहा कि गौ संरक्षण को लेकर सरकार का दावा झूठा. स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद सिर्फ लखनऊ नहीं दिल्ली में भी करेंगे प्रदर्शन.
सीएम योगी कल पहुंचेंगे अयोध्या
सीएम योगी कल अयोध्या दौरे पर,राष्ट्रपति दौरे से पहले सीएम योगी कल पहुंचेंगे अयोध्या. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक. 19 मार्च को है राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा,हिंदी नव वर्ष के मौके पर राम मंदिर में श्रमिकों को करेंगे सम्मानित. सीएम योगी बलरामपुर देवीपाटन मंदिर से सीधे 10:00 बजे पहुंचेंगे राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड. अयोध्या राम मंदिर हनुमानगढ़ी का करेंगे दर्शन. आज पहुंचेंगे एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार.
कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर ठगी का आरोप
कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करीब दो करोड़ रुपये की जीएसटी चपत लगाने का मामला सामने आया है. राज्य कर विभाग की जांच में फर्म का पूरा कारोबार कागजों में ही चलता मिला. घोषित पते पर कोई फर्म नहीं मिलने के बाद विभाग ने बजरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सुल्तानपुर में महिला नसरीन गिरफ्तार
सुल्तानपुर जिले में पुलिस ने अर्टिगा लूट और रंगदारी मामले का किया खुलासा. 28 जनवरी को अर्टिगा चालक से डरा-धमकाकर पैसे वसूलने वाली महिला आरोपी नसरीन बानो गिरफ्तार. कोतवाली देहात पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को अहिमाने बाजार के पास से दबोचा. मामले में तीन मुख्य आरोपी 26 फरवरी को ही भेजे जा चुके हैं जेल. गिरफ्तार महिला आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल.
कानपुर में विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के वरुण विहार में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. स्वजन ने पति व सुसरालिजन पर हत्या का आरोप लगाया. वहीं सचेनडी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित 50000 के इनामी निलंबित दरोगा अमित मौर्य को हाईकोर्ट से राहत नहीं. आरोपित दरोगा की गिरफ्तारी स्थगन याचिका खारिज.
कानपुर में अलग-अलग सड़क हादसे
कानपुर में बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी कार. जाजमऊ चुंगी के पास उल्टी दिशा में आ रही बाइक को बचाने के चलते हुआ हादसा. वहीं रेउना थाना क्षेत्र के दरौली गांव में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई. बाइक सवार दो युवकों की मौत. हादसे के बाद पहुंची पुलिस. दोनों को लेकर पहुंची सीएचसी अस्पताल. डॉक्टर ने मृत घोषित किया. कानपुर देहात के रहने वाले थे दोनों मृतक. इसके अलावा गोविंद नगर में होली के बाद से लापता चल रहे इलेक्ट्रिशियन का शव घर के पास नाले में मिला.
गाजियाबाद में एनकाउंटर
गाजियाबाद जिले में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा गौकशी की घटना कारित करने वाले 05 गौकश गिरफ्तार (02 अभियुक्त मुठभेड के दौरान घायल). कब्जे से 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस व गौकशी का सामान व घटना में प्रयुक्त 01 होण्डा सिटी कार बरामद.
सोनभद्र में बेजुबान को कूच-कूचकर मार डाला
सोनभद्र जिले में बेजुबान पर बरसी क्रूरता, पत्थर से कुचकर मार डाला. एक शरारती तत्व के द्वारा 6 माह की बछिया को पत्थर से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट. शर्मसार करने वाली इस घटना को तमाशबीन देखते रहे. भाजपा कार्यालय प्रभारी द्वारा थाने में तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है. आरोपी फरार बताया जा रहा है, पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. ओबरा थाना क्षेत्र गजराजनगर का मामला.
अमरोहा में बच्ची से रेप
अमरोहा में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने. परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे. पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी. आरोपी ग्वालियर का रहने वाला बताया जा रहा है. मंडी धनौरा थाना क्षेत्र का मामला.
बलिया में हत्यारोपी का एनकाउंटर
बलिया में चर्चित नंदजी यादव की हत्या करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़. बदमाश मनोज यादव के पैर में लगी गोली गंभीर रूप से घायल. बदमाश मनोज यादव कई मामलों में था वांछित मौके से कट्टा कारतूस बरामद. हल्दी थाने के मुडाडीह से सोनवानी जाने वाली सड़क पर हुई मुठभेड़.
हरदोई में बसपा का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
हरदोई जिले में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को घूसखोरी के आरोप में सीबीआई ने किया गिरफ्तार. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ दिलाने के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत. सुरेश चौधरी कछौना में बैंक ऑफ बड़ौदा का संचालित करते हैं बीसी केन्द्र. महिला के सीबीआई से की थी मामले की शिकायत. महिला की शिकायत पर पहुंची सीबीआई ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को किया गिरफ्तार. हरदोई के कछौना इलाके का मामला.
केंद्रीय रैंकिंग में यूपी बना तीसरे नंबर का राज्य
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सोमवार को अपराध और जन शिकायतों के निस्तारण पर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी. सतत निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग के चलते जन शिकायतों में कमी दर्ज की गई. फिरोजाबाद, संभल और इटावा में जन शिकायतों में करीब 70 फ़ीसदी तक कमी आई. विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण की केंद्रीय रैंकिंग में यूपी देश में तीसरे स्थान पर है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य दिया. सड़क हादसों और उसमें हो रही मौतों पर लगाम लगाने के जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान के चलते सड़क हादसों में आई कमी. श्रावस्ती जिले में करीब 83 फ़ीसदी तक की कमी आई है.
कानपुर में चेन लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर
कानपुर में बुजुर्ग महिला की चेन लूट के मामले में DCPपश्चिम के नेतृत्व में टीम ने 200 घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, अस्पताल में कराया गया भर्ती. बीते 3 मार्च को महिला से हुई चेन लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल. कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बारा सिरोही नहर पर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ चेन लूट का आरोपी. अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कल्याणपुर में हुई बड़ी कार्यवाही. भोर में अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा अपराधी भागने में हुआ कामयाब. अमित नाम का आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल , अस्पताल में चल रहा इलाज. आरोपी पर पूर्व में भी दर्ज है लूट के कई मुकदमे. फरार दूसरे आरोपी की तलाश में टीम कर रही कांबिंग.
आजमगढ़ में प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा
आजमगढ़ में प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा. प्रेम में पागल किशोरी ने बिजली के खंभे पर चढ़कर की हाईवोल्टेज ड्रामा. प्रेमी से विवाह करने की ज़िद पर अड़ी रही प्रेमिका. खेतों में निकले लोगों ने किशोरी जो खंभे पर चढ़ा देख परिजनों को दी सूचना. मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी का आश्वासन देकर प्रेमिका को विधुत खंभे से उतरवाया नीचे. दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव का मामला.
आगरा में पुलिस ने तीन बदमाशों का किया एनकाउंटर
आगरा जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है. इसी कड़ी में पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ हो गई. इसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाशों में से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों बदमाश किसान के 8 लाख रूपये लूटने के मामले में फरार चल रहे थे. बदमाशों के पास से 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 1 बाइक, 4 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. थाना फतेहाबाद क्षेत्र के प्रतापपुरा मोड़ पर हुई मुठभेड़.
इजरायल-ईरान की जंग का असर आगरा में
आगरा में इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बाद पर्यटन कारोबार ठप हो गया है. विदेशी पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट. विदेशी पर्यटकों के टूर हो रहे कैंसिल. युद्ध की वजह से टूरिज्म व्यापारियों के चेहरों पर आई उदासी. ताजमहल सहित अन्य स्मारकों के आसपास बनी दुकानें, शोरूम और होटल व्यापारियों ने कहा, जल्द यह युद्ध खत्म होना चाहिए. विदेशों से मिले ऑर्डर भी हो रहे कैंसिल.
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
कन्नौज जिले में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाईकों को रौंदा. हादसे में दो बाईक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत. ट्रैक्टर पलटने से चालक भी गंभीर रूप से हुआ घायल. मृतक सदर के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद. एक मृतक छिबरामऊ का रहने वाला अमित. अमित अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती करा लौट रहा था घर. अरबाज और अहद गांव से डीजल लेने आये थे पेट्रोल पंप. सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच 34 पर हुआ हादसा. पुलिस ने शवों और घायल को जिला अस्पताल भेज शुरू की विधिक कार्यवाही.
सुल्तानपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी
सुल्तानपुर जिले में कूरेभार में जालसाजों ने बदला युवक का ATM कार्ड. गुप्तागंज बाजार में पैसे निकालने गए युवक के साथ हुई ₹21,500 की ठगी. ATM बूथ में पहले से मौजूद दो शातिरों ने चालाकी से बदला कार्ड. पीड़ित सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना कूरेभार में मामला दर्ज. पुलिस आरोपियों की तलाश जारी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



