Image Slider

होमखेलक्रिकेटटी20 विश्व कप कप के खत्म होते ही अर्शदीप सिंह को मिली सजा, हो गया भारी नुकसान

Last Updated:

Arshdeep Singh sanctioned after t20 world cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को गेंद मारी थी. इसके बाद अब अर्शदीप सिंह को मैच रेफरी की तरफ से सजा सुनाई गई है. अर्शदीप सिंह पर मैच का फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है.

Zoom

अर्शदीप सिंह पर मैच रेफरी ने लगाया फाइन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी20 विश्व कप के खत्म होते ही सजा मिल गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने डेरिल मिचेल तो गुस्से में गेंद मारी थी, जिसके बाद मैच रेफरी ने 15 प्रतिशत का मैच फाइन लगाया है. अर्शदीप सिंह पर 15 प्रतिशत का जुर्माना आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 अपराध के कारण लगाया है.

बता दें कि ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर की है जब डेरिल मिचेल अर्शदीप सिंह का सामना कर रहे थे. मिचेल ने इस घटना से पहले अर्शदीप को दो छक्के लगाए थे और अगली गेंद उन्होंने डिफेंड किया. गेंद अर्शदीप के पास आई और उन्होंने अचानक मिचेल को निशाना बनाते हुए थ्रो कर दिया जो कीवी बल्लेबाज को काफी तेज लगी थी.

अर्शदीप को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित और या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने से संबंधित होता है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||