मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने रिलेशनशिप की वजह से खबरों में छाई रहती हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस की एक फोटो काफी वायरल हुई थी जिसमें वो एक मिस्ट्रीमैन के साथ कोजी पोज देते नजर आई थीं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस की स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी के साथ क्लोज वीडियो और फोटोज छाए हुए हैं जिनमें दोनों बाहों में बाहें डालकर डांस करते दिख रहे हैं.
मलाइका अरोड़ा की फोटो वायरल हो रही है.
नई दिल्ली. मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. आए दिन मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं. अभी कुछ समय पहले खबरें थी कि एक्ट्रेस एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. वो खबरें अभी बंद भी नहीं हुई थीं कि अब मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस का स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी के साथ पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बाहों में बाहें डाल डांस करते दिख रहे हैं.
इस वीडियो के बाद से इंस्टाग्राम पर दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं. लोग कयास लगाने लगे हैं कि दोनों के बीच क्या चल रहा है. हालांकि, ऐसा लगता है कि दोनों के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है और सौरब मलाइका अरोड़ा के जुहू स्थित रेस्टोरेंट में पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे. वीडियो में दोनों को काफी क्लोज डांस करते देखा जा सकता है.
सौरब ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें मलाइका और अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो मलाइका अरोड़ा स्वीनबॉम्बे के लिए’.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



