Last Updated:
IND vs NZ T20 World cup Final who win toss: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच है. दोनों टीमें इस मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरी है. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जानें क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI.
भारत बनाम न्यूजीलैंड, टॉस रिपोर्ट
बता दें कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 175 से 180 रन के बीच रहा है. हालांकि, पिच अगर सपाट रही तो यहां 200 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बन सकता है. ऐसे में अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन बना लेती है तो फिर न्यूजीलैंड के लिए इसे चेज कर पाना आसान नहीं होगा. क्योंकि भारतीय टीम के बल्लेबाज अपने प्रचंड फॉर्म में है. ऐसे में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों की बारिश होनी तय है.
कैसी है भारत और न्यूजीलैंड की टीमें
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी अपने अंतिम-11 में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. भारतीय टीम सेमीफाइनल की अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतर रही है. वहीं न्यूजीलैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी है. यही कारण है कि कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी टीम में जैकब डफी को शामिल किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला धमाकेदार होने की उम्मीद है.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



