इंटरनेशनल वुमेन्स डे के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को खास अंदाज में सम्मान दिया. हुमा कुरैशी, ट्विंकल खन्ना और रसिका दुग्गल ने अपने पोस्ट्स के जरिए महिलाओं की ताकत और प्रेरणा को सलाम किया. ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया के साथ एक फोटो शेयर करते हुए भावुक सवाल पूछा.
ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया
नई दिल्ली. हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की ताकत, उनके संघर्ष, उनके योगदान और समाज में उनकी अहम भूमिका को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है. ऐसे में सिनेमा जगत के सितारे भी इस खास दिन पर महिलाओं के प्रति अपना सम्मान और प्यार जाहिर करने में पीछे नहीं रहे.
कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महिलाओं को सलाम किया, तो कुछ ने अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को याद किया. एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने महिला दिवस के अवसर पर अपने अलग-अलग किरदारों की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, ‘मैं उन सभी महिलाओं को सलाम करती हूं जिन्होंने पर्दे पर मेरी कहानियों को आकार दिया और पर्दे के बाहर जीवन को प्रेरणा दी’.
ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया पोस्ट
वहीं लेखिका और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी महिला दिवस पर एक खास पोस्ट साझा किया. उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से एक भावुक सवाल पूछा. उन्होंने लिखा, ‘लोग सोचें और खुद से पूछें कि उन्होंने आखिरी बार अपनी मां से कब कहा था कि वह उनके लिए कितनी मायने रखती हैं’.
देखें ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



