Image Slider

Last Updated:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने देश की महिलाओं के नाम खास संदेश साझा किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि हर दिन महिलाओं का होता है और उन्हें अपनी ताकत पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कंगना ने शेयर की दिल जीतने वाली पोस्ट

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना ने देश की सभी महिलाओं को खास संदेश दिया है. अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर महिलाओं को उनकी ताकत पहचानने की सलाह दी.

कंगना ने अपने संदेश में लिखा कि महिलाओं के लिए अपनी शक्ति को समझना और उसका सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि हर दिन महिलाओं का होता है और नारी अपने आप में एक महाशक्ति है. कंगना ने लिखा, “हर दिन आपका दिन है. नारी होना एक महाशक्ति है. अपनी ताकत को पहचानिए और समझिए कि उसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कैसे करना है, न कि कभी अपने ही खिलाफ.

बिना चिंता किए आगे बढ़े

हाल ही में शेयर की गई पोस्ट में कंगना ने लिखा कि लोगों को उदार होने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए. जो आप दूसरों को देते हैं, वही किसी न किसी रूप में आपके पास वापस आता है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि वह आपकी उम्मीद के मुताबिक ही हो. इसलिए बिना चिंता किए आगे बढ़ते रहना चाहिए.
कंगना ने अपने संदेश में यह भी कहा कि जिंदगी में सबसे जरूरी है कि हम किसी का फायदा न उठाएं और हमेशा ईमानदारी से आगे बढ़ें.

वायरल हो रहा ट्वीट

  प्यार कीजिए, अपना ध्यान रखिए…

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने लिखा कि खुशी का असली राज यह है कि आप अपने काम, परिवार और दोस्तों को अपना पूरा समय और समर्पण दें. लेकिन यह भी समझें कि असली संतुष्टि और कृतज्ञता हमें खुद के भीतर से ही मिलती है. अपनी इस पोस्ट के आखिर में उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए लिखा, ‘हमेशा उन लोगों को चुनिए जिन्होंने आपको चुना है. उठिए, आगे बढ़िए, प्यार कीजिए और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए. महिला दिवस की शुभकामनाएं.”

बता दें कि कंगना रनौत की पहचान सिर्फ उनके बयानों से ही नहीं, बल्कि उनकी फिल्मों से भी जुड़ी रही है. अपने करियर में वह अब तक क्वीन, पंगा, तनू वेड्स मनू, मनिकरणिका द क्वीन ऑफ झासी और सिमरन जैसी फिल्मों में उन्होंने मजबूत महिला किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया.
महिला दिवस के मौके पर कंगना के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी महिलाओं को बधाई दी. इनमें कमल हासन और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||