हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई है. जो कमजोर दिल वालों के होश उड़ाने के लिए काफी है. 2 घंटे 7 मिनट की यह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने वाली यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंड में बनी हुई है. फिल्म का एक-एक सीन रूह कंपा देने वाला है. जहां हकीकत और खौफनाक भ्रम के बीच का अंतर मिट जाता है. इसकी जबरदस्त कामयाबी के बाद अब इसके अगले पार्ट की तैयारी भी शुरू हो चुकी है.
नई दिल्ली. आज के दौर में जब हर हफ्ते ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, तो किसी फिल्म का हफ्ता-दो हफ्ता ट्रेंड में रहना भी मुश्किल होता है. लेकिन इस फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. पिछले कुछ समय से दर्शकों के बीच हॉरर और सुपरनैचुरल फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ा है, और यह फिल्म भी उसी लहर का हिस्सा बनकर उभरी है जिसने सबको चौंका दिया है.
साल 2024 में आई यह फिल्म लगभग 2 घंटे 7 मिनट की है, जिसकी कहानी एक ऐसी युवती के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने बॉयफ्रेंड की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानकर डिप्रेशन में चली जाती है. पारकर फिन के निर्देशन में बनी यह सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म रोंगटे खड़े कर देती है. बहुत कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म दरअसल 2022 की एक बेहद मशहूर हॉरर फिल्म का अगला हिस्सा है. (फोटो साभार: IMDb)
हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘स्माइल 2’ की, जो इस वक्त नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंड में बनी हुई है. यह 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘स्माइल’ का सीक्वल है, जिसमें नाओमी स्कॉट, रोजमेरी डेविट और काइल गैलनर जैसे सितारो ने शानदार काम किया है. अक्टूबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्माइल 2′ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और करीब 138.1 मिलियन डॉलर (लगभग 1270 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया. फिल्म को न सिर्फ पैसा मिला, बल्कि कई बड़े अवॉर्ड्स और नॉमिनेशंस भी अपनी झोली में डाले. ’52वें सैटर्न अवॉर्ड्स’ में फिल्म को बेस्ट हॉरर फिल्म और नाओमी स्कॉट को बेस्ट एक्ट्रेस समेत चार नॉमिनेशंस मिले. इसके अलावा, नाओमी को एस्ट्रा फिल्म अवॉर्ड्स और क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवॉर्ड्स में भी बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में नामांकित किया गया. फिल्म की इस जबरदस्त सफलता को देखते हुए खबर आ रही है कि मेकर्स अब इसके अगले पार्ट पर भी काम शुरू कर चुके हैं. (फोटो साभार: IMDb)
‘स्माइल 2’ की कहानी ग्लोबल पॉप स्टार स्काई रिले (नाओमी स्कॉट) के इर्द-गिर्द घूमती है. एक भयानक एक्सीडेंट के बाद स्काई जब अपने कमबैक टूर की तैयारियों में जुटी होती है, तभी एक खौफनाक साया उसका पीछा करने लगता है. दरअसल, अपने ड्रग डीलर को बेरहमी से खुदकुशी करते देखने के बाद वह श्राप स्काई पर आ जाता है. अपने बॉयफ्रेंड पॉल की मौत के गम और पुराने जख्मों से जूझ रही स्काई को डरावने भ्रम होने लगते हैं, जो उसे अपने बीते कल के काले सच का सामना करने पर मजबूर कर देते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
फिल्म में नाओमी स्कॉट की एक्टिंग की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में नाओमी ने फिल्म चुनने की वजह बताते हुए कहा, ‘मेरे लिए स्माइल 2 एक बेहतरीन मौके जैसा था. पहली फिल्म देखने के बाद मुझे यह साफ हो गया था कि इस फिल्म की असली जान इसके किरदार हैं, और यही बात मुझे फिल्म की ओर खींच लाई.’ इस मूवी का एक-एक सीन रोंगटे खड़े कर देता है. (फोटो साभार: IMDb)
‘स्माइल 2’ केवल एक हॉरर फिल्म नहीं है, बल्कि यह मशहूर होने के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषयों को भी गहराई से छूती है. फिल्म में हकीकत और भ्रम के बीच का अंतर इतनी बारीकी से मिटाया गया है कि दर्शक अंत तक उलझे रहते हैं. रेटिंग्स की बात करें तो IMDb पर इसे 10 में से 6.7 रेटिंग मिली है. यह फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ओटीटी पर रिलीज होने से इस फिल्म को एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग मिला है, जिससे इसकी सफलता और बढ़ गई है. (फोटो साभार: IMDb)
हॉरर लवर्स के लिए एक और बड़ी खबर है. ड्रेड सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्माइल’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट यानी ‘स्माइल 3’ पर काम शुरू हो चुका है. हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खबर है कि फ्रेंचाइजी के क्रिएटर और डायरेक्टर पारकर फिन इस बार निर्देशन की कमान नहीं संभालेंगे. इनसाइडर जेफ स्नाइडर के मुताबिक, पारकर फिन के ‘स्माइल 3’ के लिए कैमरे के पीछे लौटने की संभावना बहुत कम है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. (फोटो साभार: IMDb)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



