Image Slider

होमखेलक्रिकेटक्या आज के मैच में हो सकती है बारिश, फाइनल में पिच का कैसा रहेगा मिजाज

Last Updated:

India vs New Zealand final : आज होने वाला है आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप विजेता का फैसला. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला. इस मैच पर बारिश का मार पड़ेगी या नहीं इसे हर कोई जानना चाहता है. पिच बल्लेबाजों को मदद पहुंचाएगी या गेंदबाज बाजी मारेंगे सारे सवालों के जवाब हम आपको देंगे.

Zoom

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला

IND vs NZ  World Cup Final 2026 : इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 रन से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई, अब मुकाबला खिताब जीतने के लिए न्यूजीलैंड से है. 2023 में यहीं भारत को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली थी. कुछ हफ्ते पहले सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी. जिस फैन को भी मुकाबले के दौरान मौसम की चिंता है उनके लिए बता दें कि मैच के समय मौसम साफ और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर पुराने रिकॉर्ड को झुठलाना चाहेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम के खिलाफ भारत कभी नहीं जीता. कीवी टीम भी भारत की तरह टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सुपर 8 में इंग्लैंड से हार मिली थी. लेकिन सेमीफाइनल में फिन एलन की 33 गेंद में शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को आसानी से हरा दिया.

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीमकैसी है अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. यहां की पिच में लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होगी. लाल मिट्टी की सतह पर स्ट्रोक खेलना आसान होता है और बाउंस भी अच्छा मिलता है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.

कैसा है अहमदाबाद के मौसम का हाल

Accuweather ऐप के मुताबिक, रविवार को सुबह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम गर्म व धुंधला रहेगा. दोपहर में तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शाम को यह गिरकर 29 डिग्री हो जाएगा. मैच के समय मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||