Image Slider

After a dispute, the miscreants attacked the youth with a sharp weapon



इंदिरापुरम। भोवापुर में युवक के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजन ने शिकायत पुलिस से की है। भोवापुर निवासी नवनीत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मार्च को वह अपने मकान की तराई कर रहा था। उसी समय राजा और दीपक अपने छह साथियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने ईंट और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||