Image Slider

होमक्रिकेटएक दिन पहले सानिया चंडोक को पहनाई वरमाला, अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन

Last Updated:

Arjun Tendulkar played dy patil tournament semi final after a day of his marriage: महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी शादी के अगले ही दिन क्रिकेट के मैदान पर नजर आए. दरअसल, ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने डीवाई पाटिल T20 कप के सेमीफाइनल मैच में हिस्सा लेकर सुर्खियां बटोरीं.

Zoom

शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर.

नई दिल्ली. महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की 5 मार्च को धूमधाम से शादी हुई. मुंबई में गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक संग वह शादी के बंधन में बंधे, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अर्जुन तेंदुलकर ने मैदान पर उतरकर हर किसी को हैरान कर दिया. क्रिकेट को लेकर अर्जुन तेंदुलकर के इस डेडिकेशन की खूब तारीफ हो रही है. कुछ फैंस तो अर्जुन की तुलना इस मामले में उनके पिता सचिन तेंदुलकर से कर रहे हैं.

दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर ने 6 मार्च को डीवाई पाटिल T20 कप के सेमीफाइनल मैच में हिस्सा लिया. इस मैच में अर्जुन डीवाई पाटिल ब्लू टीम की ओर से मुंबई कस्टम्स के खिलाफ खेले. हालांकि उनकी टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अर्जुन का प्रदर्शन भी इस मैच में खास नहीं रहा. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही मायूस किया. अर्जुन ने मुकाबले में 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 ही रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर फेंका, जिसमें 20 रन लुटा दिए.

शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर.

शादी के एक दिन पहले भी खेला था मैच
दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन ने अपनी शादी से एक दिन पहले भी मैच खेला था. उन्होंने अपनी टीम के कैनरा बैंक के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी हिस्सा लिया था. अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट को लेकर इस डेडिकेशन को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अक्सर लोग अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करते हैं और कहते हैं कि उन्हें मौके सिर्फ अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नाम की वजह से मिलते हैं. लेकिन कई लोग यह नहीं देखते कि अर्जुन क्रिकेट के लिए कितनी मेहनत और समर्पण दिखाते हैं. शादी के तुरंत बाद मैदान पर उतरना उनके क्रिकेट के प्रति जुनून और लगन को दिखाता है.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||