Last Updated:
Tips And Tricks: अक्सर आपने देखा होगा कि आपके घर के दीवारों पर लगी पुट्टी पपड़ी बनकर छोड़ने लगती है. क्या इसके पीछे की वजह आप जानते हैं. एक्सपर्ट ने इसके कारण और बचने के तरीके बताए हैं, ताकि आपका घर सालो-साल नए जैसा दिखे.
सुल्तानपुर: बहुत लोगों की यह समस्या होती है कि उनके घर की दीवार पर लगा हुआ महंगा पेंट और पुट्टी कुछ दिनों बाद उखड़ने लगता है. इसके पीछे की वजह दीवार में सीलन का आना होता है. लेकिन समस्या तो तब गंभीर हो जाती है, जब यही सीलन सर्दी और बरसात नहीं, बल्कि गर्मी में भी होने लगती है. सीलन की वजह से दीवार पर कराया गया महंगा पेंट पूरी तरीके से खराब हो जाता है और इससे लोगों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है.
कई बार लोग पेंट कराते हैं, लेकिन पेंट के साथ-साथ कभी-कभी सीलन और नमी की वजह से दीवार का प्लास्टर भी उखड़ जाता है और दीवार पूरी तरीके से खराब होने लगती है, जो दिखने में भी अच्छा नहीं लगता. ऐसे में आज हम जानेंगे कि गर्मी के इस मौसम में अपने दीवार पर होने वाली सीलन से किस तरह से छुटकारा पा सकते हैं.
सीलन की करें जांच
एक्सपर्ट राजेंद्र कुमार ने लोकल 18 से बताया कि गर्मी के मौसम में दीवारों पर सीलन आना एक बड़ी समस्या है. जब भी हम अपने दीवारों पर पेंट और पुट्टी करते हैं, तो इससे हमारे दीवार का पेंट और पुट्टी खराब हो जाता है. दीवार पर पुट्टी करने से पहले आप यह सुनिश्चित करें कि दीवार पूरी तरह सूखी हो और उसमें कोई सीलन न हो. गीली सतह पर पुट्टी लगाने से वह उखड़ सकती है. अगर सीलन की समस्या है, तो पहले उसका इलाज करवाएं. इसके साथ ही दीवार पर मौजूद दरारों और छेदों को भरने के लिए सीमेंट-आधारित फिलर का उपयोग करें. यह पुट्टी को एक ठोस आधार देता है.
परत का रखें ध्यान
कुछ लोग दीवार पर पुट्टी करते समय पुट्टी की परत को मोटा कर देते हैं, जबकि इसकी परत को मोटा नहीं करना चाहिए, क्योंकि मोटा करने से इसमें गैस बन जाती है और पुट्टी पपड़ी बनकर निकल जाती है. ऐसे में पुट्टी जितनी भी लेयर में करें, बिल्कुल पतली करें. इससे पपड़ी बनने का चांस कम रहता है और पुट्टी आसानी से दीवाल में चिपक जाती है.
लीकेज का रखें ध्यान
राजेंद्र कुमार आगे बताते हैं कि कई बार घरों में ऐसा होता है कि अंडरग्राउंड वाटर सप्लाई गई होती है और उसमें हल्का-हल्का पानी का हिसाब होता है, जो हमें सामने नहीं दिखाई पड़ता uw, लेकिन उसका नुकसान दीवार में सीलन के रूप में आने लगता है. इसके साथ ही जब भी आप घर बनवाए, उसr समय इस बात का ध्यान रखें कf आपके घर के भीतर हवा और धूप का प्रवेश बीच में हो सके. इससे घर की दीवार पर धूप और हवा लगती है और नमी, सीलन की समस्या नहीं होने पाती है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


