Image Slider

64,000 cheated on the pretext of activating a credit card



मोदीनगर। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट एक्टिव करने का झांसा देकर प्रशांत सागर के खाते से 64 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत सागर ने बताया कि एक निजी बैंक से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन कार्ड नहीं मिला। इसी बीच एक कॉलर ने प्रशांत को कॉल किया और खुद को बैंककर्मी बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा की। इसके बाद उनको विश्वास हुआ कि वह बैंककर्मी ही है। उसने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने झांसा देकर उनसे ओटीपी लेकर 64 हजार कट गए। इसके बाद घटना का अहसास हुआ। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||