प्रियंका चोपड़ा ने हाल में सरोगेसी और अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म के स्ट्रगल पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं के बाद मालती का जन्म समय से पहले हुआ और उसे 110 दिनों तक एनआईसीयू में रहना पड़ा. प्रियंका चोपड़ा के लिए मालती एक ‘मिरेकल बेबी’ है, जिसके जन्म के बाद उनकी प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गईं. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की 1000 करोड़ के बजट वाली फिल्म ‘एसएसएमबी29’ से इंडियन सिनेमा में वापसी करेंगी.
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया. प्रियंका ने हाल में खुलासा किया कि उन्हें प्रेग्नेंसी के वक्त काफी शारीरिक और मानसिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद मालती उनके जीवन में एक चमत्कार की तरह आईं. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
प्रियंका की बेटी मालती का जन्म समय से पहले हो गया था, जिस वजह से उन्हें जन्म के तुरंत बाद एनआईसीयू में भर्ती करना पड़ा था. प्रियंका और निक के लिए 110 दिन बेहद तनाव से भरे थे, जब उनकी नन्हीं जान अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उस अनुभव ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. आज भी जब मालती स्कूल में होती है या प्रियंका काम के लिए दूसरे देश में होती हैं, तो वह एक अजीब से डर में रहती हैं. उन्हें लगता है जैसे उनका दिल उनके शरीर से बाहर कहीं धड़क रहा है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कपल ने मुश्किल घड़ी में इस आस्था और कला का सहारा लिया. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब मालती अस्पताल में थी, तब निक उसे गिटार बजाकर गाने सुनाते थे और प्रियंका उसके पास बैठकर महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र का जाप करती थीं, ताकि उसे पॉजिटिव ऊर्जा मिल सके. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
मालती मैरी अब बड़ी हो रही हैं और प्रियंका की मानें, तो वह अभी से एक कलाकार की तरह बर्ताव करती हैं. वह कमरे के बीच में खड़े होकर जोक्स सुनाती है और गाने गाती हैं. उसमें अपने माता-पिता और दादा-दादी के गुणों का एक खूबसूरत मेल नजर आता है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
मां बनने के बाद प्रियंका की पूरी लाइफस्टाइल बदल गई है. अब उनकी हर एक प्लान, हर फिल्म का शेड्यूल और हर दिन की शुरुआत और अंत सिर्फ अपनी बेटी मालती के इर्द-गिर्द ही घूमती है. वह अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी बेटी को समय देना पसंद करती हैं. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे लेकर भारत में काफी चर्चा है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
एसएस राजामौली की यह फिल्म लगभग 1000 करोड़ रुपये के बजट पर बन रही है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाती है. टाइम-ट्रैवल पर बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे, जो अप्रैल 2027 में रिलीज होगी. (फोटो साभार: Instagram@priyankachopra)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


