नई दिल्ली. फिल्म जमाई राजा (1990) का ‘प्यार हुआ है मुझे’ 90 के दशक के उन गानों में से एक है, जो अपनी सादगी और धुन की वजह से आज भी कानों में मिश्री घोल देता है. इस गाने को सुनते ही उस दौर की फिल्मों का वो खास रंग आंखों के सामने आ जाता है, जहां प्यार का इजहार बड़े ही मासूम तरीके से किया जाता था. इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी है अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सदाबहार जोड़ी. बड़े पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लगती थी कि दर्शक खुद को उनसे जोड़ लेते थे. गाने में माधुरी की वो मशहूर मुस्कान और अनिल कपूर का बिंदास अंदाज दोनों ने मिलकर इसे एक विजुअल ट्रीट बना दिया था. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसे बहुत ही सुरीली धुन दी थी, जो सीधी दिल में उतर जाती है, अमित कुमार और कविता कृष्णमूर्ति की आवाज ने इस रोमांटिक ट्रैक में वो जोश और मिठास भरी, जिसने इसे हर प्रेमी जोड़े की पसंद बना दिया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



