Image Slider

Last Updated:

कानपुर में भी होली अब सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लग्जरी सेलिब्रेशन का बड़ा इवेंट बन चुकी है. जहां लोग दिल्ली और मुंबई की हाई-प्रोफाइल होली पार्टियों की चर्चा करते हैं, वहीं कानपुर के कई क्लब, होटल और रिसॉर्ट्स शानदार होली बैश आयोजित कर रहे हैं. यहां सेलिब्रिटी डीजे, लाइव म्यूजिक, रेन डांस और स्पेशल थीम डेकोरेशन के साथ यादगार माहौल तैयार किया जाता है. मेहमानों के लिए खास फूड स्टॉल, ठंडाई और मल्टी-कुज़ीन व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र होते है. युवाओं के बीच इन पार्टियों का खास क्रेज देखने को मिल रहा है. रंग, म्यूजिक और मस्ती के साथ कानपुर की होली अब बड़े शहरों को टक्कर देती नजर आ रही है.

ओरियंट रिजॉर्ट

कानपुर का ओरियंट रिजॉर्ट शहर का पुराना और प्रसिद्ध रिजॉर्ट है. यहां पर होली में खास पार्टी का आयोजन होता है. यहां पर पूल साइट होली पार्टी युवाओं के बीच और फैमिली के बीच बेहद लोकप्रिय है. आपको बता दें इस रिसोर्ट में यहां के मेंबर होली मनाने के लिए आते हैं. यहां पर खास आयोजन किया जाता है. खास डीजे पार्टी होती है और डीजे के धुन पर लोग एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाते हैं और जमकर होली की पार्टी करते हैं, इसके साथ ही यहां पर खाने-पीने के भी खास इंतजाम किए जाते हैं. होली वाले दिन और आने वाले दिनों में अलग-अलग दिन यहां पर खास परियों का आयोजन किया जाता है.

मून एंड मार्स रिजॉर्ट

कानपुर का मून एंड मार्क रिजॉर्ट भी बेहद प्रसिद्ध और लोगों के लिए जाना माना स्थान है, होली में यहां पर भी हर साल खास पार्टी का आयोजन होता है. जिसमें लोग और यहां के मेंबर शामिल होते हैं. होली वाले दिन या होली के आने वाले दिनों में या पार्टी आयोजित की जाती है. यहां पर भी पूल के आस पास खास आयोजन होता है. डीजे की धुन में युवा डांस करते हुए और होली खेलते हुए नजर आते हैं. खास सेलिब्रिटी भी बुलाए जाते है आपको मुंबई दिल्ली जैसी पार्टी का मजा यहां पर मिल सकता है.

होटल लैंडमार्क

कानपुर का होटल लैंडमार्क सबसे बड़ा और फेमस होटल है. यहां हर साल होली पर होली बैश आयोजित किया जाता है. यहां पर होली पार्टी में अक्सर बड़े सेलिब्रिटी डीजे लाइव ढोल और पूल साइड मस्ती होती है. अगर आप प्रीमियम क्राउड और लग्जरी के साथ होली मनाना चाहते है तो आपके लिए यह बेस्ट जगह है. यहां पर आपके शहर का एलीट क्लास होली की पार्टी करते हुए नजर आएगा. आप भी अपने परिवार संग अपने दोस्तों के साथ यहां पर होली सेलिब्रेट कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कानपुर

कानपुर का माल रोड पर स्थित किंग्सटन रिजॉर्ट भी बेहद प्रसिद्ध और फेमस रिजॉर्ट है. यहां पर भी होली में खास आयोजन होता है. यहां पर होली में होली ब्लूम पार्टी आयोजित होती है जो लोगों के लिए बेहद चर्चा का विषय रहती है. यहां पर बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अलग-अलग जॉन डिवाइड होते हैं .जहां पर अलग-अलग पार्टी आयोजित की जाती है. यहां की खासियत है यहां का ट्रेडिशनल फूड में न्यू और लाइव म्यूजिक जो होली के माहौल को एकदम रंगीन बना देता है.

स्टेटस क्लब

कानपुर के कैंटोनमेंट में स्थित कानपुर का स्टेटस क्लब बेहद प्रसिद्ध क्लब है. जो खास लग्जरी पार्टी के लिए जाना जाता है. होली के दिन की बात की जाए तो यहां पर होली में भी खास पार्टी का आयोजन किया जाता है. फूलों की होली और क्लासिक ठंडाई के काउंटर भी यहां पर लगाते हैं जो होली को एक अलग रंग और रूप दे देते हैं. अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली मनाना पसंद करते हैं तो यहां पर आपको आकर काफी अच्छा लगेगा. यहां का माल काफी एलिट और सुरक्षित होता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||