युवाओं की भागीदारी सबसे आगे
प्रशासन के अनुसार, अब तक 1,96,150 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ‘फॉर्म-6 जमा किया है. वहीं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए 5,464 फॉर्म-7 प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा 39,263 लोगों ने अपने विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा है. अधिकारियों ने बताया कि, नए वोटर बनने के लिए आवेदन करने वालों में 18-19 वर्ष के युवाओं की संख्या सबसे अधिक है, जो लोकतंत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है.
6 मार्च तक मौका, जागरूकता पर जोर
एडीएम ने स्पष्ट किया कि 6 मार्च तक नाम जोड़ने का मौका उपलब्ध है. उन्होंने राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से अपील की, कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे समय रहते आवेदन कर दें.
क्या बोल रहे BLO
गोरखपुर में BLO की ड्यूटी कर रही संगीता बताती है कि, अब SIR का अंतिम चरण चल रहा है, तो ऐसे में काम में भी तेजी लाई गई है और इस बार सबसे ज्यादा युवा इंटरेस्टेड दिखाई दे रहा है. BLO बताती है कि, कई नाम कटे भी गए हैं और कई जुड़ रहे हैं और बाकियों की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में कुछ लोगों को चुनौतियां का भी सामना करना पड़ रहा है. हम लोग भी सुबह से शाम तक ड्यूटी कर रहे हैं ताकि इस प्रक्रिया को पूरा कराया जा सके ताकि कोई वोटर अपने वोट से वंचित न रहे.
नोटिस प्रक्रिया और डेटा क्लीनअप पर चर्चा
बैठक में बिना मैपिंग वाले और डेटा में पाई गई विसंगतियों से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी और सहायक अधिकारी ऐसे मामलों में नियमानुसार नोटिस जारी कर रहे हैं. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाना है.
प्रशासन ने विशेष रूप से 18-19 वर्ष के युवाओं, महिलाओं और उन पात्र नागरिकों पर फोकस करने की जरूरत बताई, जिनके नाम प्रकाशित सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं. ऐसे लोग फॉर्म-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



