बता दें कि हरियाणा में वित्त वर्ष 2026-27 में पेश किया गया बजट पिछली बजट से 10.28 प्रतिशत अधिक है. सीएम सैनी ने बजट पेश करते हुए कहा कि करीब 5000 सुझावों को भी बजट में शामिल किया गया है. उनकी सरकार ने चुनावी घोषणा में 217 वादों में से 60 को पूरा कर लिया है.
बजट में गुरुग्राम के लिए सौगात
1. साल 2026 में ही गुरुग्राम में 400 बेड के जिला अस्पताल का निर्माण शुरू किया जाएगा.
2. रिठोज, सिद्धरावली और रणसिका में नए आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे.
3. पटौदी में नया वैलनेस केंद्र खोला जाएगा.
4. वजीराबाद और दौलताबाद PHC को अपग्रेड कर CHC बनाया जाएगा.
5. गुरुग्राम जिले के मऊ लोकरी गांव में नया राजकीय बहुतकनीकी (पॉलिटेक्निक) संस्थान खोला जाएगा.
6. गुरुग्राम सहित प्रदेश के कई जिलों में नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे.
7. गुरुग्राम सहित 5 शहरों में एक-एक नए छात्रावास खुलेंगे.
8. आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए जिले में Anti Terrorist Squad (ATS) का गठन किया जाएगा, जिसका थाना दो जिलो गुरुग्राम और
और पंचकूला में स्थापित किया जाएगा.
9. कुल 305 करोड़ की लागत से गुरुग्राम के अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, बख्तावर चौक और बसई के निकट रेलवे क्रासिंग पर 5 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, ताकि गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था मजबूत हो सके.
10. जुलाई 2026 में गुरुग्राम में प्रदेश का पहला विभागीय पुस्तकालय खोला जाएगा, उसके बाद अन्य जिलों में भी खोले जाएंगे.
11. गुरुग्राम और खरखौदा में HSIIDC द्वारा वेडिंग सिटी विकसित की जाएगी.
12. राजीव गांधी खेल परिसर, दौलताबाद को अपग्रेड कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरा खेल स्टेडियम बनाया जाएगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



