Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उनका मजाकिया अंदाज देखने को मिला है. इंडियन सुपर गेमिंग लीग के एक इवेंट के दौरान जब पैपराजी की भीड़ उनके बेहद करीब आ गई. तो रणबीर ने अपना आपा खोए बिना एक फोटोग्राफर को टोक दिया. कैमरे को बिल्कुल अपने चेहरे के पास देख रणबीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है, पागल. यह मजेदार वाकया अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.

Zoom

रणबीर कपूर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छा गया है.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर बॉलीवुड के चहेते सितारों में से एक हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. इंडियन सुपर गेमिंग लीग के एक हालिया इवेंट में रणबीर कपूर का एक दिलचस्प लेकिन तीखा अंदाज देखने को मिला. भीड़भाड़ और कैमरों की चकाचौंध के बीच एक फोटोग्राफर रणबीर के कुछ ज्यादा ही करीब आ गया, जिस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी. अब उनका यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

रणबीर कपूर की बात सुन हंस पड़ा कैमरामैन

रणबीर कपूर की इस बात पर कैमरामैन भी हंस पड़ा और एक्टर भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए. जो पल थोड़ा असहज हो सकता था, वह रणबीर की हाजिरजवाबी से एक मजेदार वाकये में बदल गया. उन्होंने बिना आपा खोए पैपराजी को अपनी पर्सनल स्पेस का अहसास करा दिया. इस दौरान व्हाइट टी-शर्ट, स्टाइलिश जैकेट, ब्लैक ट्राउजर्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ डार्क सनग्लासेस पहने रणबीर का लुक काफी क्लासी लग रहा था. सोशल मीडिया पर फैंस को उनका यह अंदाज खूब भा रहा है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||