Image Slider

Last Updated:

कनप्पा जैसी पैन इंडिया में अक्षय कुमार संग काम करने वाले तेलुगू स्टार विष्णु मांचू ने दुबई में हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव से दुबई भी प्रभावित है. इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हवा में जाती हुई एक मिसाइल दिखाते हुए नजर आए. वह घबराए हुए भी नजर आए. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भी डर गई है. धमाकों से उनके घर भी हिले.

Zoom

विष्णु मांचू हवा में मिसाइल देखकर डर गए. (फोटो साभारः एक्स/इंस्टाग्राम)

मुंबई. तेलुगू स्टार विष्णु मांचू ने दुबई से चल रहे मिडिल ईस्ट संघर्ष की भयावह झलक शेयर की है. विष्णु अपनी फैमिली से मिलने के लिए दुबई गए थे. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया एक मिसाइल को हवा में जाते हुए देखा. उन्होंने बताया कि उनकी छोटी आयरा डर गईं. विष्णु ने बताया कि धमाकों से उनका घर भी हिल गया. विष्णु ने शांति की प्रार्थना की और नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूएई की सेना का धन्यवाद किया.

विष्णु मांचू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया हूं. आसमान में मिसाइलें साफ दिख रही हैं. तेज धमाकों से हमारा घर हिल गया और छोटी आयरा डर गई. शांति की प्रार्थना करता हूं. किसी भी बच्चे को अपने घर की छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए. नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूएई की रक्षा सेनाओं का आभार. ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जीवन कितना नाजुक है. शक्ति और शांति की प्रार्थना करता हूं. हर हर महादेव.”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||