Last Updated:
Karnataka vs Jammu & Kashmir Ranji Trophy Final Day 4 Live Updates: जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल में चौथे दिन का खेल जारी है. केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर हो रही इस खिताबी जंग में कर्नाटक ने अपनी पकड़ मजबूत की हुई है. पहली पारी में 584 रन बनाने के बाद जम्मू-कश्मीर ने तीसरे दिन की समाप्ति तक कर्नाटक के 5 विकेट निकाल लिए. मयंक अग्रवाल ने शतक जड़कर कर्नाटक की पारी को संभाला. वह अभी भी क्रीज पर हैं.
रणजी ट्रॉफी फाइनल लाइव
कर्नाटक के 7 विकेट गिरे, मयंक के 150 रन
कर्नाटक के 7 विकेट गिर चुके हैं. साहिल लोत्रा ने पिछले दिन नाबाद लौटे कृष्णा को 36 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद सुनील कुमार ने विद्याधर पाटिल को आउट कर कर्नाटक को एक और झटका दिया. हालांकि, मयंक अग्रवाल अभी भी क्रीज पर हैं. मयंक 150 रन बनाकर नाबाद हैं. कर्नाटक का स्कोर 262/7 है.
चौथे दिन का खेल शुरू, दोहरे शतक पर मयंक की नजर
चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. मयंक अग्रवाल की नजर आज दोहरा शतक जड़कर जम्मू-कश्मीर की बढ़त को कम करने पर होगी. मयंक ने तीसरे दिन लड़खड़ाई कर्नाटक की पारी को अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 200 रन के पार पहुंचाया था. आज भी कर्नाटक को मयंक से पूरे दिन बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.
कर्नाटक की शुरुआत रही खराब
कर्नाटक की शुरुआत खराब रही थी. केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल के साथ 11.2 ओवरों में 27 रन की साझेदारी जरूर की. केएल 39 गेंदों में 2 चौकों के साथ महज 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मयंक अग्रवाल ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया. 16.1 ओवर में टीम को कप्तान देवदत्त पड्डिकल (11) के रूप में दूसरा झटका लगा. टीम ने 18वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर करुण नायर (0) और स्मरण रविचंद्रन (0) का विकेट खो दिया. आलम ये रहा कि कर्नाटक 57 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुका था. यहां से श्रेयस गोपाल ने मयंक अग्रवाल के साथ पांचवें विकेट के लिए 105 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया. श्रेयस गोपाल 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मयंक अग्रवाल ने कृतिक कृष्णा के साथ छठे विकेट के लिए 58 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया.
मयंक ने नाबाद शतक जड़कर संभाला
मयंक अग्रवाल ने तीसरे दिन के अंत तक 17 चौकों के साथ 130 रन की नाबाद पारी खेलते हुए कर्नाटक को संभाला. दूसरी ओर, कृष्णा ने 2 चौकों के साथ 27 रन अपने खाते में जोड़ लिए थे. जम्मू-कश्मीर की तरफ से आकिब नबी डार ने 14 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए हैं, जबकि सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक ने 1-1 विकेट निकाला.
जम्मू-कश्मीर ने बनाए 584 रन
इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए. शुभम पुंडीर और यावर हसन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की. यावर 88 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शुभम ने अब्दुल समद के साथ चौथे विकेट के लिए 124 रन जुटाकर टीम को मजबूती दी. शुभम ने 14 बाउंड्री के साथ 121 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल समद ने 61 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, कप्तान पारस डोगरा ने 70 रन, जबकि साहिल लोत्रा ने 72 रन बनाए. विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 98 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



