Image Slider

Last Updated:

दूल्हा-दुल्हन बने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी प्यारी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर अब ‘विरोश’ की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

नई दिल्ली. साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट अवेटेड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ कुछ बेहद प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने विजय को अपना ‘हस्बैंड’ बताया है. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा है, जो फैंस के दिल को छू रहा है. फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Istagram

दूल्हा-दुल्हन बने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी प्यारी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर अब 'विरोश' की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

दूल्हा-दुल्हन बने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी प्यारी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर अब ‘विरोश’ की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Istagram

Rashmika Mandanna shared first pictures of her marriage with Vijay Deverakonda wrote emotional note Meet my husband

रश्मिका ने अपनी पोस्ट की शुरुआत में लिखा, ‘हाय माई लव्स, आप सभी से अब मिलवा रही हूं ‘माय हस्बैंड’! मिस्टर विजय देवरकोंडा!!’ इसके बाद उन्होंने विजय के लिए दिल छू लेने वाले शब्द लिखे. एक्ट्रेस ने कहा कि विजय वह शख्स हैं, जिन्होंने उन्हें सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है और असली सुकून कैसा महसूस होता है. फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Istagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने इमोशनल नोट में रश्मिका ने आगे लिखा, ‘वह शख्स जिसने मुझे हर दिन बताया कि बड़े सपने देखना बिल्कुल सही है और लगातार मुझसे कहता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल करने में सक्षम हूं, जितना मैं सोच सकती थी.’ उन्होंने यह भी बताया कि विजय ने उन्हें कभी नहीं रोका और उन्हें वैसे ही डांस करने दिया जैसे कोई देख नहीं रहा हो. फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Istagram

Rashmika Mandanna shared first pictures of her marriage with Vijay Deverakonda wrote emotional note Meet my husband

रश्मिका ने आगे लिखा, ‘मैं वह महिला बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने उसे वैसा बनाया है जैसी वह आज है. मैं सचमुच धन्य महसूस कर रही हूं!’ उन्होंने कहा कि उनकी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी और दुख सब कुछ अब समझ में आ रहा है क्योंकि विजय उनके साथ हैं और उन सबके गवाह हैं. फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Istagram

Rashmika Mandanna shared first pictures of her marriage with Vijay Deverakonda wrote emotional note Meet my husband

उन्होंने बेहद उत्साहित होकर लिखा, ‘विज्जू तुम्हारे लिए जो भावनाएं मेरे मन में हैं, उनको जाहिर करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं!! मैंने तुमसे हमेशा यही कहा है!! लेकिन आप अचानक मेरी सभी उपलब्धियों, संघर्षों, खुशियों, दुखों, आनंद, जीवन को जान जाते हो. अब सब कुछ बहुत ज्यादा समझ में आता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो.’ फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Istagram

आखिर में रश्मिका ने लिखा- मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, पत्नी होने के लिए और पत्नी कहलाने के लिए बहुत उत्साहित हूं! अब तो पूरा पार्टी टाइम है. अब साथ में बेस्ट लाइफ जीएंगे! आई लव यू! फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Istagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||