Last Updated:
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इजरायल यात्रा के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद यहूदियों के नाम बने स्मारक में भी गए. उन्होंने यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी और इजरायली राष्ट्रपति के साथ एक पेड़ भी लगाया. अपनी मुलाकात में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को भारत आने के न्यौता भी दिया.
पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति के साथ लगाया पेड़. (Credit-IANS)
यरूशलम: इजरायल दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘याद वाशेम’ पहुंचे. ये वही स्मारक है, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद प्रेसिडेंशियल गार्डन में राष्ट्रपति हर्जोग के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर इसे नरसंहार के पीड़ितों को दिया गया सम्मान बताया.
उन्होंने लिखा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेम्बरेंस सेंटर, याद वाशेम का दौरा किया. यह पीएम का याद वाशेम का दूसरा दौरा था. पीएम ने होलोकॉस्ट पीड़ितों को फूल चढ़ाए और श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम ने दिल को छू लेने वाले बुक ऑफ नेम्स हॉल का भी दौरा किया, जो होलोकॉस्ट के दौरान मारे गए लाखों लोगों की याद को सहेजे हुए है.’
भारत-इजरायल की मजबूत साझेदारी
पोस्ट के मुताबिक यह मेमोरियल अतीत की क्रूरता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने और एक बेहतर दुनिया बनाने के हमारे मिलकर किए गए इरादे की याद दिलाता है. प्रधानमंत्री मोदी का अगला पड़ाव राष्ट्रपति हर्जोग से मुलाकात थी. दोनों ने भारत-इजरायल की साझेदारी को और मजबूत करने पर विचार किया. एमईए की पोस्ट के अनुसार, पीएम ने राष्ट्रपति संग एजुकेशन, स्टार्ट-अप्स, इनोवेशन, टेक और कनेक्टिविटी में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की. इसके बाद दोनों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत प्रेसिडेंशियल गार्डन में एक पौधा लगाया.
पीएम ने इजरायली राष्ट्रपति को बुलाया भारत
पीएम ने राष्ट्रपति हर्जोग को जल्द ही भारत आने का न्योता भी दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आग्रह किया कि राष्ट्रपति हर्ज़ोग केवल दिल्ली तक अपनी यात्रा सीमित न रखें, बल्कि भारत के अन्य शहरों का भी दौरा करें, ताकि दोनों देशों के बीच आपसी संबंध और मजबूत हो सकें. बुधवार को पीएम को इजरायल पहुंचे थे, तब इजरायली पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया था. इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद को भी संबोधित किया. वे इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए. उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से भी नवाजा गया. अपने संबोधन में नेतन्याहू ने पीएम मोदी को अपना ‘सच्चा मित्र’ और ‘मित्र से बढ़कर भाई’ तक बताया.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



