-मेयर सुनीता दयाल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ भव्य विवाह समारोह
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर में 20 फरवरी को आयोजित एक भव्य समारोह में इंजीनियर अनूप शर्मा और शिवांगी दांपत्य जीवन के बंधन में बंध गए। एनएच-24 स्थित क्वीन लॉन वेदांता फार्म हाउस में पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार सम्पन्न हुए, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक और गरिमामय वातावरण प्रदान किया।
मूल रूप से मथुरा निवासी और वर्तमान में गाजियाबाद नगर निगम में तैनात इंजीनियर अनूप शर्मा ने सात फेरों के साथ शिवांगी के साथ नई जीवन यात्रा की शुरूआत की। शिवांगी भारत सरकार के खनन मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह ग्रुप ए में गजेटेड अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
सजे-धजे मंच पर सम्पन्न हुए वैवाहिक अनुष्ठानों के दौरान दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में परिवारजनों, रिश्तेदारों और मित्रों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने माहौल को यादगार बना दिया। पारंपरिक संगीत, स्वागत व्यवस्था और उत्कृष्ट आतिथ्य ने मेहमानों का मन मोह लिया। नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने के लिए शहर की महापौर सुनीता दयाल भी समारोह में पहुंचीं। उन्होंने वर-वधू को खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए दोनों परिवारों को बधाई दी।
इस मौके पर गाजियाबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर एसपी मिश्रा, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर देशराज सिंह, वरिष्ठ पार्षद राजीव शर्मा, राजकुमार भाटी सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शुभकामनाएं देने पहुंचे। अनुप के पिता मुकेश शर्मा व शिवांगी के पिता मुकेश पचौरी सहित दोनों परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||






